आज फिर शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिला। बीते तीन दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
नई दिल्ली: आज फिर शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिला। बीते तीन दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है। लगातार तीसरे दिन यानि शनिवार (11 जनवरी 2020) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। जानकारी दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल 6 पैसे प्रति लीटर और डीजल का रेट 13 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिया है। बीते तीन दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है। बता दें कि लगातार तीसरे दिन यानि शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल का दाम क्रमश: 76.01 रुपये, 81.60 रुपये, 78.59 रुपये और 78.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दूसरी ओर चारों महानगर में डीजल क्रमश: 69.17 रुपये, 72.54 रुपये, 71.54 रुपये और 73.10 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।
कच्चे तेल में आई कमजोरी
बता दें कि शुक्रवार को एमसीएक्स पर कच्चा तेल जनवरी वायदा 31 रुपये की गिरावट के साथ 4,206 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं शुक्रवार को विदेशी बाजार में भी डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड में नरमी के साथ कारोबार दर्ज किया गया। डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 59.10 डॉलर प्रति औंस के करीब और 65 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार हुआ।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications