नई दिल्ली, अप्रैल 19। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने 31 मार्च 2022 को एक ट्वीट कर पेट्रोल के रेट पर भारत सरकार को घेरा था। हालांकि महज 20 दिन में ही इस ट्वीट का मतलब बदल गया है। पेट्रोल के रेट को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को घेरती रही है। हालांकि इसके लिए राहुल गांधी ने हमेशा की तरह कई बार दूसरे देशों के उदाहरणों का सहारा लेते हैं। ऐसा ही उन्होंने इस ट्वीट में किया था। इस ट्वीट में राहुल गांधी ने जिस देश के पेट्रोल के रेट का उदाहरण दिया था उस देश में अपने यहां पेट्रोल का रेट एक दिन में की 84 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है।
आइये जानते हैं यह पूरा मामला।
ये था राहुल गांधी का ट्वीट
राहुल गांधी ने 31 मार्च 2022 को पेट्रोल के रेट को लेकर ट्वीट किया था। इस ट्वीट में राहुल गांधी ने कई पड़ौसी देशों के पेट्रोल का रेट लिखा था। इस ट्वीट के मुताबितक रेट थे
- अफगानिस्तान : 66.99
- पाकिस्तान : 62.38
- श्रीलंका : 72 .96
- बांग्लादेश : 78.53
- भूटान : 86.28
- नेपाल : 97.05
- भारत : 101.81
जानिए अब किस देश ने एक दिन में बढ़ा दिया है 84 रुपये रेट
श्रीलंका में महंगा हुआ पेट्रोल
श्रीलंका की सरकारी तेल कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने 92 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत को 84 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। नई कीमत आज से लागू कर दी गई है। इस बढ़ोत्तरी के बाद श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत 338 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सीपीसी एक महीने में दो बार पेट्रोल का दाम बढ़ा चुकी है।
इसके बाद भी पेट्रोल मिलना कठिन
श्रीलंका के बाजार में लंका आईओसी की हिस्सेदारी एक तिहाई है। बाकी दो-तिहाई बाजार सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के पास है। जानकारी के अनुसार श्रीलंका के अधिकांश पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल नहीं है। वहीं देश की सरकार ने दिक्कत बढ़ने के बाद पिछले हफ्ते पेट्रोल-डीजल खरीदने की सीमा लगू की गई है।
138 फीसदी महंगा हो चुका है डीजल
इस साल श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत में 90 फीसदी तेजी आ चुकी है। वहीं डीजल की कीमत 138 फीसदी बढ़ चुकी हैं।
श्रीलंका झेल रहा है विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की दिक्कत
श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। देश में खाने पीने की चीजों, पेट्रोल-डीजल और दवाओं की भारी किल्लत हो गई है। श्रीलंका आईएमएफ से 3 से 4 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज की मांग कर रहा है। श्रीलंका ने पिछले हफ्ते विदेशी कर्ज के लोन के भुगतान में डिफॉल्ट किया था। कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज ने बाजार में भारी गिरावट की आशंका को देखते हुए पांच दिन तक ट्रेडिंग रोकने की घोषणा की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications