नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप का असर कच्चे तेल के रेट पर भी हो रहा है। चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयातक देश है। लेकिन कोरोना वायरस के हमले के चलते चीन ने अपनी काफी सारी कारोबारी गतिविधियां रोक दी हैं। इसका सीधा असर दुनिया में कच्चे तेल की डिमांड और सप्लाई पर पड़ा है। इसके चलते पिछले कई दिनों से कच्चे तेल के रेट काफी कम हो गए हैं। वहीं कच्चते तेल के रेट कम होने के चलते भारत में पिछले एक हफ्ते में पेट्रोल के रेट करीब 2 रुपये तक घट चुके हैं। लेकिन जानकारों का मानना है कि चीन में अभी कारोना वायरस के प्रकोप के घटने के कुछ दिन आसान नहीं हैं। ऐसे में कच्चे ते का रेट और गिरेगा और भारत में पेट्रोल का इसके चलते 4 रुपये तक और सस्ता हो सकता है।

पेट्रोल के जनवरी 2020 में घट चुके हैं 2 रुपये रेट
जनवरी 2020 में ऊपरी स्तरों से पेट्रोल और डीजल के रेट में करीब 2 रुपये प्रति लीटर तक की कमी आ चुकी है। जानकारों के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से चीन में परिवहन व कारोबार पर असर पड़ा है। इससे कच्चे तेल की मांग घटी है। वहीं आगे मांग और गिरावट की आशंका है। इसके चलते निवेशक भी डर गए हैं। यही वजह से क्रूड के रेट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अगर ऐसा ट्रेड रहा तो पेट्रोल और डीजल में 3 से 4 रुपये प्रति लीटर कमी और आ सकती है।
और नीचे जा सकता है कच्चे तेल का रेट
चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद से क्रूड 5 दिनों में 6 डॉलर से ज्यादा टूटकर 58.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। क्रूड का यह स्तर 2 महीने का निचला स्तर है। जानकारों के अनुसार अगर कोरोना वायरस के मामले और बढ़ते हैं, तो क्रूड 55 डॉलर से 56 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ सकता है।
चीन में 2700 से ज्यादा मामले
चीन में कोरोना वायरस के अबतक 2700 से भी ज्यादा मामले आ चुके हैं। वहीं, इस मामले में अब तक 80 के करीब मौतें भी हो चुकी हैं। चीन के अलावा अमेरिक में 5 मामले कंफर्म हो चुके हैं। इसके अलावा सिंगापुर, कनाडा, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, आस्ट्रेलिया, फ्रांस और वियतनाम में भी मामले आए हैं।
यह भी पढ़ें : एक क्लिक में मिलेगा पेट्रोल पंप का लाइसेंस, जानिए बदले नियम
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications