Petrol Diesel Price Today: आज 11 बजे संसद में मोदी सरकार बजट पेश करेगी। लेकिन इसके पहले जानें कि आज Petrol and Diesel के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई है। आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा, वहीं डीजल का रेट 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

जानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट
दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर है।
कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर है।
मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर है।
चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है।
अपने शहर के पेट्रोल और डीजल का रेट रोजाना एसएमएस के जरिए चेक किया जा सकता है। इंडियन ऑयल के लिए RSP डीलर कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल के लिए HPPRICE डीलर कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। बीपीसीएल के लिए RSP डीलर कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं। अगर डॉलर महंगा होता तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ेगा और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमती बढ़ती है। इसी आधार पर देश में रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है।
बाजार में बिकने वाले पेट्रोल व डीजल के जितने पैसे लोग देते हैं, उसका आधे से ज्यादा हिस्सा केन्द्र सरकार और राज्यों का टैक्स के रूप में होता है। अनुमान है कि 55.5 प्रतिशत टैक्स पेट्रोल पर और 47.3 प्रतिशत टैक्स डीजल पर लोगों से लिया जाता है।
देश में पेट्रोल पंप डीलर भी पेट्रोल और डीजल पर हर लीटर के हिसाब से अपना कमीशन लेते हैं। इसकी कास्ट भी पेट्रोल और डीजल के रेट पर जुड़ती है, जिससे यह महंगा हो जाता है।
कच्चे तेल को बैरल में मापा जाता है। अंतरराष्ट्रीय रूप में यह मानक इकाई है। 1 बैरल कच्चे तेल का मतलब होता है कि लगभग 159 लीटर क्रूड ऑयल या कच्चा तेल। इसी कच्चे तेल को शोधित करके पेट्रोलियम पदार्थ प्राप्त किए जाते हैं। कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल के अलावा हवाई ईंधन, केरोसिन, पैराफिन वैक्स जैसे पदार्थ भी पाए जाते हैं।
1 बैरल कच्चे तेल को शोधित करने के बाद करीब 74 लीटर पेट्रोल, 36 लीटर डीजल, 20 लीटर जेट फ्यूल, 6 लीटर प्रोपेन और करीब 34 लीटर में ब्यूटेन, एस्फॉल्ट, सल्फर आदि मिलता है।
जानिए 1947 में कितने पैसे लीटर था पेट्रोल का रेट
आजकल पेट्रोल का रेट चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। लेकिन आपको पता है कि जब 1947 में देश आजाद हुआ तो देश में पेट्रोल का रेट क्या था। अगर नहीं पता है तो जान लें उस वक्त देश में 27 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल का रेट था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications