नई दिल्ली। पेट्रोलियम कंपनियों ने लॉकडाउन के दौरान करीब 80 दिनों तक पेट्रोल और डीजल के रेट की रोज होने वाली समीक्षा नहीं की। इसकी शुरुआत बीते रविवार से की गई है। लेकिन इन तीन दिनों में ही पेट्रोल और डीजल के रेट में करीब 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़त हो चुकी है। लॉकडाउन के दौरान जहां केन्द्र सरकार ने इस पर टैक्स और बढ़ाया था, वहीं कुछ राज्यों ने कोरोना टैक्स भी लगाया था। इसके चलते आमलोगों को कच्चे तेल के रेट गिरने का फायदा नहीं मिल पाया था। अगर बाद में बढ़ाया गया टैक्स घटाया नहीं गया तो कच्चा तेल अगर फिर से 50 या 60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया तो पेट्रोल का रोट 100 रुपये लीटर तक पहुंच सकता है। आइये जानते हैं कि पिछले तीन दिनों में रोज कितना बढ़े रेट।
ऐसे बढ़ा पेट्रोल और डीजल का रेट
-रविवार को पेट्रोल का रेट 60 पैसे प्रति लीटर और डीजल का रेट भी 60 पैसे प्रति लीटर बढ़ा था।
-सोमवार को भी पेट्रोल का रेट 60 पैसे प्रति लीटर और डीजल का रेट भी 60 पैसे प्रति लीटर बढ़ा था।
-मंगलवार को पेट्रोल का रेट 54 पैसे प्रति लीटर और डीजल का रेट भी 54 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है।
ये रहे थे कच्चे तेल के दाम
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर सोमवार को अगस्त डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1.28 फीसदी की तेजी के साथ 42.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले ब्रेंट क्रूड का भाव 43.30 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के जुलाई डिलीवरी अनुबंध पिछले सत्र से 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 39.91 डॉलर प्रति बैरल पर कोराबार चल रहा था। इससे पहले डब्ल्यूटीआई का भाव 40.44 डॉलर प्रति बैरल तक उछला।
जानें 9 जून के पेट्रोल और डीजल के चारों महानगरों के रेट
-दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 73.00 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 71.17 रुपये प्रति लीटर पर है।
-कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 74.98 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 67.23 रुपये प्रति लीटर पर है।
-मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 80.01 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 69.92 रुपये प्रति लीटर पर है।
-चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 77.08 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 69.74 रुपये प्रति लीटर पर है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
