पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। बुधवार यानी 5 फरवरी को आज दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।
नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। बुधवार यानी 5 फरवरी को आज दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल के रेट में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार पांचवें दिन तक जारी रहा था। पिछले 6 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 56 पैसे जबकि डीजल 49 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। बजट पेश होने के बाद तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। यानी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कल पेट्रोल 6 पैसे और डीजल 5 पैसे सस्ता हुआ था।

महानगरों पेट्रोल की नई दरें
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.98 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा हैं। अब नजर अगर दूसरे शहरों के दामों पर डाली जाए तो कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.65 रुपये है। मुम्बई में आज पेट्रोल 78.63 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। जबकि चेन्नई में लीटर पेट्रोल की कीमत 75.83 रुपये है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
महानगरों डीजल की कीमतों में नई दरें
आज दिल्ली में आज एक लीटर डीजल की कीमत 66.04 रुपये प्रति लीटर पर है। वहीं मुम्बई में एक लीटर डीजल की कीमत 69.22 रुपए प्रति लीटर पर है। कोलकाता में एक लीटर डीजल के दाम 68.41 रुपये प्रति लीटर पर है। जबकि चेन्नई में 1 लीटर डीजल की कीमत 69.76 प्रति लीटर पर है। अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
