पैट्रोल और डीजल की कीमतों में अप्रैल से 50 पैसे से 1 रुपए लीटर की वृद्धि हो सकती है। इसका कारण देश में बीएस-6 उत्सर्जन मानकों वाले ईंधन का उपयोग शुरू होना है।
नई दिल्ली: पैट्रोल और डीजल की कीमतों में अप्रैल से 50 पैसे से 1 रुपए लीटर की वृद्धि हो सकती है। इसका कारण देश में बीएस-6 उत्सर्जन मानकों वाले ईंधन का उपयोग शुरू होना है। फिलहाल देश में बीएस-4 मानकों वाला ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह यूरो-मानकों के अनुरूप है। सरकार ने वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिये एक अप्रैल से बीएस-6 मानकों वाले ईंधन का उपयोग करने का निर्णय किया। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी और अन्य शहरों में प्रदूषण का एक प्रमुख कारण वाहनों से होने वाला उत्सर्जन है।

देश में एक अप्रैल से बीएस-6 मानकों वाले होंगे पेट्रोल-डीजल
देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन ने कहा कि कंपनी की सभी रिफाइनरी बीएस-6 मानकों वाले ईंधन का उत्पादन शुरू कर दिया है और ये ईंधन अगले महीने तक देश के डिपो में पहुंच जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा, हम एक अप्रैल की समयसीमा का पालन कर रहे हैं और एक अप्रैल से देश में पेट्रोल और डीजल बीएस-6 मानकों वाले होंगे। आईओसी ने स्वच्छ ईंधन उत्पादित करने के लिये अपनी रिफाइनरियों को उन्नत बनाने को लेकर 17,000 करोड़ रुपये निवेश किया है। वहीं उद्योग ने करीब 30,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा, हम अप्रैल से बीएस-6 ईंधन की आपूर्ति का पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर रहे हैं।
50 पैसे से 1 रुपये प्रति लीटर हो सकती है बढ़ोतरी
वहीं बीएस-6 मानक वाले पेट्रोल और डीजल का अंतर्राष्ट्रीय मानक भाव बीएस-4 के मुकाबले अधिक है। चूंकि घरेलू ईंधन की दरें सीधे वैश्विक दरों से जुड़ी हैं, ऐसे में पेट्रोल पंपों को कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि कितनी बढ़ोतरी होगी, इस पर गौर किया जा रहा है लेकिन वृद्धि इतनी नहीं है जिससे कि उसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाए। उन्होंने इनके दाम में एक बारगी वृद्धि का संकेत दिया। हालांकि अभी सही बढ़ोतरी पर काम किया जा रहा है, वैसे वृद्धि 50 पैसे से एक रुपये प्रति लीटर हो सकती है। बीएस-6 मानक वाले ईंधन अति स्वच्छ ईंधन हैं। इसमें सल्फर की मात्रा प्रति मिलियन (10 लाख) (पीपीएम) प्रति 10 अंश होगा जो बीएस-4 ईंधन में 50 पीपीएम है। भारत चरण-6 डीजल उत्सर्जन मानक सीएनजी की तरह और यहां तक कि उससे भी बेहतर माने जाता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
