सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें नए दाम

आज फिर पेट्रोल और डीजल, की कीमतों में कमी देखने को म‍िली है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंड‍ियन ऑयल ने शनिवार को भी पट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।

नई द‍िल्‍ली: आज फिर पेट्रोल और डीजल, की कीमतों में कमी देखने को म‍िली है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंड‍ियन ऑयल ने शनिवार को भी पट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। लेकिन डीजल की कीमतों में आज 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। सितंबर माह के दौरान चीन में कच्चे तेल का मांग पिछले चार महीने में सबसे कम है। इसका असर कच्चे तेल के वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है। वहीं कल भी कीमतों में कमी हुई है। शायद, यही वजह है कि घरेलू बाजार में आज डीजल की कीमतों में फिर कमी हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 81.14 रुपये और डीजल 71.82 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

Petrol And Diesel Prices Decreased Today

जानि‍ए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • दिल्ली पेट्रोल 81.14 रुपये और डीजल 71.82 रुपये लीटर है।
  • मुंबई पेट्रोल के दाम 87.82 रुपये और डीज़ल 78.27 रुपये लीटर है।
  • कोलकाता पेट्रोल 82.67 रुपये और डीज़ल 75.32 रुपये लीटर।
  • चेन्नई पेट्रोल 84.21 रुपये और डीज़ल के दाम 77.21 रुपये लीटर है।
  • बेंगलुरु पेट्रोल 83.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.25 रुपये प्रति लीटर हैं।

अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+