नई दिल्ली, मार्च 10। आज कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के रेट में आज रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई है। अगर लोगों को याद हो तो कल यानी 9 मार्च 2022 को देश की सबसे बड़ी रिफायनरी चलाने वाली कंपनी बीपीसीएल के चेयरमैन और एमडी अरुण कुमार सिंह ने कहा था कि पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ने की जगह घटने वाला है। उनका अनुमान था कि कच्चे तेल के रेट में बहुत ही जल्द गिरावट आएगी। लेकिन एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट आ जाएगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आइये जानते हैं कि आज क्रूड ऑयल का रेट कितना घटा है और कल बीपीसीएल के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने और क्या क्या कहा था।
पहले जानिए कितना घटा है कच्चे तेल का रेट
दुनिया में क्रूड ऑयल के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे थे, उसके बाद तेल उत्पादक देशों के सामने दबाव की स्थिति बन गई थी। अभी तक ओपेक देश कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने को तैयार नहीं हो रहे थे। लेकिन अब वैश्विक दबाव के बाद यूएई कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का तैयार हो गया है। जैसे ही यह बात सामने आई है ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का रेट करीब 16.84 डॉलर (13.2 फीसदी) की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट के बाद ब्रेंट क्रूड का दाम 111.14 डॉलर प्रति बैरल पर आकर बंद हुआ है। आज कच्चे तेल में जो गिरावट आई है वह 21 अप्रैल, 2020 के बाद की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इसके अलावा यूएस क्रूड फ्यूचर्स भी 15.44 डॉलर (12.5 फीसदी) गिरावट के बाद 108.70 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है। यह नवंबर 2021 के बाद से सबसे बड़ी दैनिक गिरावट है।
बीपीसीएल के चेयरमैन और एमडी अरुण कुमार सिंह की कही बाते पूरी तरह से जानने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।
जानिए क्यों सस्ता हो पेट्रोल और डीजल
जानिए संयुक्त अरब अमीरात ने क्या कहा
ओपेक संगठन का प्रमुख सदस्य संयुक्त अरब अमीरात के बयान के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में लगभग दो वर्षों में सबसे अधिक गिरावट आई है। यूक्रेन और रूस विवाद के बाद यह दुनिया के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है। अमीरात ने कहा है कि हम कच्चे तेल के उत्पादन में वृद्धि के पक्ष में हैं। इसके अलावा अमीरात ओपेक को कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए अन्य देशों से भी कहेंगे। अमीरात की तरफ से यह बयान अमेरिका में अमीरात के राजदूत यूसुफ अल ओतैबा ने दूतावास की तरफ से ट्वीट कर जारी किया है।
अब जानिए बीपीसीएल के चेयरमैन ने क्या कहा था एक दिन पहले
कल यानी 9 मार्च 2022 को बीपीसीएल के चेयरमैन और एमडी अरुण कुमार सिंह ने कहा था कि दुनिया कच्चे तेल के इतने ज्यादा दाम बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। उनका कहना था कि अगले 2 हफ्ते में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के भी नीचे आ सकती है। ऐसे में आमलोगो को घबराने की जरूरत नहीं है। उनका तो यह भी कहना था कि कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ सकता है। अगर उनका अनुमान देखा जाए तो सही साबित होता लग रहा है। क्योंकि एक दिन में कच्चा तेल का सस्ता हुआ है। उनका कहना था कि किसी को इस समय घबड़ाने की जरूरत नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications