सस्ता हो गया आज भी पेट्रोल-डीजल। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में राहत देखने को मिली है।
नई दिल्ली: सस्ता हो गया आज भी पेट्रोल-डीजल। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में राहत देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जबकि डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जानकारी दें कि बीते तीन दिनों में देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम 45 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।
महानगरों में पेट्रोल हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिजी जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.26, 77.85, 80.85 और 78.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है। पेट्रोल के दाम में दिसंबर और जनवरी के पहले सप्ताह में काफी बढ़ोतरी हो चुकी थी। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
महानगरों में डीजल की कीमत में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 68.61 और 70.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 71.94 और 72.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल की कीमत में और भी कटौती देखने को मिल सकती है। अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
