पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है।
नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज पूरे देश में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक हफ्ते बाद कल पेट्रोल की कीमत में गिरावट आई थी। कल पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में 5 पैसे की कटौती हुई थी। आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
आज यानी बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल कल के भाव 71.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 64.65 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल अपने कल के भाव 77.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 67.75 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। ऐसे ही कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं है। पेट्रोल की कीमत 74.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 66.97 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम 74.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 68.27 रुपये प्रति लीटर हैं।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
