Petrol and diesel became cheaper: सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (ओएमसी) ने देश भर में पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है, जो कल यानी 15 मार्च को सुबह 6 बजे से प्रभावी होगी। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होंगी जो पहले 96.72 रुपये प्रति लीटर थीं। इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव मई 2022 में हुआ था।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की है कि तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करने के फैसले के बाद, शुक्रवार 15 मार्च से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो जाएंगी।

मंत्रालय ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, "तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने सूचित किया है कि उन्होंने देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया है। नई कीमतें 15 मार्च 2024, सुबह 06:00 बजे से प्रभावी होंगी।"
मूल्य संशोधन लागू होने के बाद, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर से घटकर 94.72 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कीमतें घटकर 104.21 रुपये प्रति लीटर, 103.94 रुपये प्रति लीटर और 100.75 रुपये प्रति लीटर, क्रमशः हो जाएंगी।
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमतें घटकर 87.62 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगी, जबकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कीमतें घटकर क्रमशः 92.15 रुपये प्रति लीटर, 90.76 रुपये प्रति लीटर और 92.34 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगी।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपने पोस्ट में कहा, "पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी से उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा मिलेगा और डीजल से चलने वाले 58 लाख से अधिक भारी माल वाहनों, 6 करोड़ कारों और 27 करोड़ दोपहिया वाहनों की परिचालन लागत कम हो जाएगी।"
कैसे चेक करें अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल का रेट
अपने शहर के पेट्रोल और डीजल का रेट रोजाना एसएमएस के जरिए चेक किया जा सकता है। इंडियन ऑयल के लिए RSP डीलर कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल के लिए HPPRICE डीलर कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। बीपीसीएल के लिए RSP डीलर कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
1 बैरल कच्चे तेल को शोधित करने के बाद करीब 74 लीटर पेट्रोल, 36 लीटर डीजल, 20 लीटर जेट फ्यूल, 6 लीटर प्रोपेन और करीब 34 लीटर में ब्यूटेन, एस्फॉल्ट, सल्फर आदि मिलता है।
जानिए 1947 में कितने पैसे लीटर था पेट्रोल का रेट
आजकल पेट्रोल का रेट चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। लेकिन आपको पता है कि जब 1947 में देश आजाद हुआ तो देश में पेट्रोल का रेट क्या था। अगर नहीं पता है तो जान लें उस वक्त देश में 27 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल का रेट था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
