Petrol Diesel Price Today: पिछले दिनों पेट्रोल डीजल के दाम में 2 रुपये की कटौती पूरे देश में की गई थी। लेकिन इसके बाद केंद्र सरकार ने अब लक्षद्वीप द्वीप समूह में एंड्रोट और कल्पेनी द्वीप के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम में 15.3 रुपये प्रति लीटर कमी कर दी है। वहीं कावारत्ती और मिनिकॉय के लिए यह कटौती 5.2 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल के दाम में यह कटौती लागू भी हो गई है।
सरकार का कहना है कि लक्षद्वीप द्वीपों के डिपो में पेट्रोल-डीजल पहुंचाने की लागत काफी अधिक थी। इसलिए पूंजीगत खर्च की वसूली के लिए 3 साल पहले पेट्रोल और डीजल पर 6.90 रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त चार्ज लगाया गया। यह 10 फीसदी वैट समेत 7.60 रुपये हो गया। लेकिन, अब वसूली पूरी हो गई है, इसलिए इस चार्ज को हटा लिया गया है। इसके बाद अब लक्षद्वीप के सभी द्वीपों पर पेट्रोल 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.71 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।

हालांकि जेपी मॉर्गन ने अपनी 15 मार्च की रिपोर्ट में कहा है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल में 2 रुपये की कटौती से इन कंपनियों पर सालाना करीब 30,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष की पहली 3 तिमाहियों में ओएमसी को 69,000 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वहीं आज Petrol and Diesel के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई है। आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 94.72 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा, वहीं डीजल का रेट 87.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।
जानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट
- दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर है।
- कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर पर है।
- मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर है।
- चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101.18 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर है।
अपने शहर के पेट्रोल और डीजल का रेट रोजाना एसएमएस के जरिए चेक किया जा सकता है। इंडियन ऑयल के लिए RSP डीलर कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल के लिए HPPRICE डीलर कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। बीपीसीएल के लिए RSP डीलर कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं। अगर डॉलर महंगा होता तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ेगा और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमती बढ़ती है। इसी आधार पर देश में रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है।
बाजार में बिकने वाले पेट्रोल व डीजल के जितने पैसे लोग देते हैं, उसका आधे से ज्यादा हिस्सा केन्द्र सरकार और राज्यों का टैक्स के रूप में होता है। अनुमान है कि 55.5 प्रतिशत टैक्स पेट्रोल पर और 47.3 प्रतिशत टैक्स डीजल पर लोगों से लिया जाता है।
देश में पेट्रोल पंप डीलर भी पेट्रोल और डीजल पर हर लीटर के हिसाब से अपना कमीशन लेते हैं। इसकी कास्ट भी पेट्रोल और डीजल के रेट पर जुड़ती है, जिससे यह महंगा हो जाता है।
कच्चे तेल को बैरल में मापा जाता है। अंतरराष्ट्रीय रूप में यह मानक इकाई है। 1 बैरल कच्चे तेल का मतलब होता है कि लगभग 159 लीटर क्रूड ऑयल या कच्चा तेल। इसी कच्चे तेल को शोधित करके पेट्रोलियम पदार्थ प्राप्त किए जाते हैं। कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल के अलावा हवाई ईंधन, केरोसिन, पैराफिन वैक्स जैसे पदार्थ भी पाए जाते हैं।
1 बैरल कच्चे तेल को शोधित करने के बाद करीब 74 लीटर पेट्रोल, 36 लीटर डीजल, 20 लीटर जेट फ्यूल, 6 लीटर प्रोपेन और करीब 34 लीटर में ब्यूटेन, एस्फॉल्ट, सल्फर आदि मिलता है।
जानिए 1947 में कितने पैसे लीटर था पेट्रोल का रेट
आजकल पेट्रोल का रेट चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। लेकिन आपको पता है कि जब 1947 में देश आजाद हुआ तो देश में पेट्रोल का रेट क्या था। अगर नहीं पता है तो जान लें उस वक्त देश में 27 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल का रेट था।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications