
US Lottery Winner : लॉटरी का चलन दुनिया भर में है। भारत से लेकर अमेरिका तक लोग लॉटरी में अपनी किस्मत आजमाते हैं। मगर कुछ चुनिंदा लोग ही होते हैं, जिनकी किस्मत लॉटरी से चमकती है। कुछ समय पहले एक खुशनसीब के इतिहास की सबसे बड़ी लॉटरी की रकम जीतने की खबर सामने आई थी। मगर तब तक उस विजेता के नाम का पता नहीं लगा था, पर अब इस विजेता के नाम का खुलासा हो गया है। इस विजेता ने 8000 करोड़ रु जीते हैं। आगे जानिए इस खुशनसीब विजेता की डिटेल।
16,500 करोड़ रुपये वाली लॉटरी जीती
जिस किस्मत वाले व्यक्ति की हम बात कर रहे हैं उसने 16500 करोड़ रु की लॉटरी जीती थी। मगर ऐसी लॉटरी में विजेता के पास 2 विकल्प होते हैं। या तो वे साल दर साल आधार पर थोड़ा-थोड़ा पैसा लेता रहे तो फिर उसे पूरी 16500 करोड़ रु की राशि मिलती है। या फिर विजेता एक साथ रकम ले ले। तब उसे 8000 करोड़ रु मिलेंगे। इस व्यक्ति ने भी 8000 करोड़ रु एक साथ लेने का फैसला किया।
कौन है ये खुशनसीब
जैसा कि हमने बताया कि विजेता के नाम का खुलासा हो चुका है। विजेता ने 16,500 करोड़ रुपये वाली लॉटरी जीती, पर एक साथ राशि लेने के कारण उसे 8000 करोड़ रुपये मिलेंगे। ये मामला है अमेरिका का। रिपोर्ट के अनुसार कैलिफोर्निया के लॉटरी अधिकारियों की तरफ से जानकारी दी गयी है कि जिस व्यक्ति ने ये लॉटरी जीती है उसका नाम है एडविन कास्ट्रो।
जीता पावरबॉल जैकपॉट
एडविन कास्ट्रो ने जो लॉटरी जीती है, उसके अनुसार उसे एकमुश्त 997.6 मिलियन डॉलर मिलते, जो भारतीय मुद्रा में करीब 8,277 करोड़ रुपये होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस में रकम और विजेता के नाम का ऐलान हो गया है।
कब खरीदा था टिकट
कास्ट्रो ने कैलिफोर्निया के अल्टाडेना में विजेता लॉटरी टिकट खरीदा था। उन्होंने नवंबर की शुरुआत में इस टिकट को खरीदा था। टिकट के सभी छह नंबर उन नंबरों से मैच हो गये जो ड्रॉ में निकले हैं। कैलिफोर्निया में लॉटरी विजेता के नाम का ऐलान करने के कुछ नियम व शर्ते हैं, जिनके साथ विजेता का नाम और बाकी डिटेल सामने लाई जा सकती है। इस जानकारी में विजेता का नाम, टिकट विक्रेता का नाम और लोकेशन, जैकपॉट जीतने की जानकारी और कितनी रकम जीती है वो शामिल है।
लॉटरी जीतने के दावे के लिए होता है एक साल का समय
अगर कोई लॉटरी जीतता है तो उसके पास ड्रॉ की तारीख से ईनाम का दावा करने तक के लिए एक साल का समय होता है। पर जब कास्ट्रो को अपनी जीत की खबर मिली, तो उन्होंने अपना नाम जाहिर नहीं होने दिया। कैलिफोर्निया लॉटरी निदेशक अल्वा जॉनसन ने कास्ट्रो को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई दी। बता दें कि अमेरिका में अकसर लोग बड़े-बड़े इनाम जीतते रहते हैं। इससे पहले अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी लॉटरी पिछले साल नवंबर महीने में निकली थी। तब विजेता ने 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर जीते थे। अमेरिका में बहुत से लोग लॉटरी खरीदना पसंद करते हैं। इन्हीं में वे अकसर तगड़े-तगड़े इनाम जीतते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
