Persistent Systems Share Price: सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही पर्सिस्टेंस सिस्टम के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकता है। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने शनिवार को कहा कि वह जर्मन डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी नागरो का अधिग्रहण करेगी। इस कदम से AI-आधारित डिजिटल इंजीनियरिंग की एक ग्लोबल दिग्गज कंपनी बनेगी, जिसका रेवेन्यू रन-रेट 2.9 अरब डॉलर होगा।

एक प्रेस रिलीज के अनुसार, पर्सिस्टेंट और नागरो एक-दूसरे के लिए "बेहतरीन रणनीतिक साझेदार" हैं। इसमें पर्सिस्टेंट की AI-आधारित इंजीनियरिंग लीडरशिप, नॉर्थ अमेरिका में बड़े पैमाने पर मौजूदगी और गहरी पार्टनरशिप को नागरो के यूरोपियन कारोबार, एक-दूसरे की पूरक वर्टिकल सेवाओं, AI विशेषज्ञता और ERP व CX (कस्टमर एक्सपीरियंस) डिलीवरी क्षमताओं के साथ जोड़ा जाएगा।
रिलीज में कहा गया है कि इस विलय से 2.9 अरब डॉलर की AI-आधारित इंजीनियरिंग की एक विशाल कंपनी बनेगी, जिसमें 40 से ज्यादा देशों में 46,000 से अधिक कर्मचारी होंगे। इनमें भारत में लगभग 37,000, नॉर्थ अमेरिका में करीब 3,500 और यूरोप में लगभग 3,000 कर्मचारी शामिल होंगे।
कंपनी ने कहा, "पर्सिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड की पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी, Galaxy Germany Holding SE ने Nagarro SE के सभी बकाया शेयरों के लिए 81 यूरो प्रति शेयर के नकद भुगतान पर वॉलंटरी पब्लिक टेकओवर ऑफर की घोषणा की।"
कंपनी ने बताया कि यह ऑफर एक 'बिजनेस कॉम्बिनेशन एग्रीमेंट' पर हस्ताक्षर करने के बाद आया है। Nagarro का मैनेजमेंट और सुपरवाइजरी बोर्ड इस सौदे का समर्थन करते हैं और ऑफ़र डॉक्यूमेंट की समीक्षा के बाद अपने शेयरधारकों को इस ऑफर को स्वीकार करने की सलाह देने का इरादा रखते हैं। यह ऑफर 25 जून को नगरो (Nagarro) के शेयर की क्लोजिंग कीमत (बिना किसी हलचल वाली) से लगभग 140% ज्यादा है, और तीन महीने की वॉल्यूम-वेटेड औसत कीमत से लगभग 94% ज्यादा है।
पर्सिस्टेंट (Persistent) ने कहा है कि उसने नगरो के सबसे बड़े शेयरहोल्डर, लेंटानो बेटेलिगंगेन GmbH (Lantano Beteiligungen GmbH) के साथ एक पक्के समझौते के जरिए नगरो में लगभग 21% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। नगरो के मैनेजमेंट बोर्ड के सदस्यों ने भी इस ऑफर में अपनी हिस्सेदारी देने की इच्छा जताई है।
सोमवार को शेयरों में दिख सकती हलचल
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने जर्मन डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी नागरो का अधिग्रहण करेगी। इस खबर के बाद सोमवार को पर्सिस्टेंट सिस्टम्स शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि गुरुवार को पर्सिस्टेस सिस्टम का शेयर 1.66% की गिरावट के साथ 4,846.50 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 1 महीने में शेयरों में 4.94% की गिरावट आई है। वहीं, 6 महीने की बात करें तो 22.19% की गिरावट दर्ज की गई है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications