नई दिल्ली, सितंबर 08। भारत के अलावा दुनिया में कई ऐसी जगह और नदियां हैं, जिनमें सोना या हीरे निकलते है। कुछ ऐसी है मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हैं। इस जिले के अजयगढ़ इलाके से गुजरी रुंझ नदी को भी हीरों के लिए जाना जाता है। इस नदी पर अब एक बांध बन रहा है। नदी के साथ साथ इससे सटा क्षेत्र हीरों की खुदाई के लिए जाना जाता है। अब हो यह रहा है कि बांधी की मिट्टी में लोग हीरों की खोज कर रहे हैं। इस बांध की मिट्टी के लिए बड़ी संख्या में लोग नदी पर पहुंच रहे हैं। लोगों उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें इस मिट्टी से कच्चे हीरे मिल जाएं।
तलाश रहे हीरे
हीरो की तलाश में लोग सुबह से शाम तक नदी की मिट्टी जमा करके उसमें हीरे ढूंढ रहे हैं। रुंझ नदी हीरों की नदी के नाम से प्रसिद्ध है। बता देंकि पन्ना जिले के अलावा यूपी के लोग भी नदी पर पहुंच गए हैं। आलम यह है कि लोग फावड़े लेकर परिवार सहित मिट्टी खोद रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस की तरफ से कई लोगों पर कार्रवाई भी की गयी है।
आजमा रहे किस्मत
ये इलाका उत्तरप्रदेश की सीमा से लगा है। जैसे ही खबर हीरों को खोजने की खबर फैली रुंझ नदी पर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग यहां हीरे तलाश रहे हैं। यूपी के लोग भी यहां पहुंच रहे हैं। लोग नदी के अंदर व आस-पास पूरे दिन रहते हैं। कुछ हिस्सों में बंट कर लोग मिट्टी को साफ कर रहे हैं और अपनी किस्मत आजमाते नजर आ रहे हैं।
नहीं हो रहा पुलिस का असर
यहां के विश्रामघाट इलाके में गाड़ियों का मेला सा लग गया है। वन विभाग और पुलिस लोगों को भगा रही है, मगर वे वापस आ रहे हैं। लोग नदी में अंदर की तरफ पहुंचकर मिट्टी में हीरे ढूंढ रहे हैं। पुलिस को देखकर लोग भागते जरूर हैं, मगर फिर लौट कर आ जाते हैं। पुलिस की तरफ से 70 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की और उनके वाहनों के चालान किए। कुछ मोटरसाइकिल जब्त भी की गईं। पर उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
रुंझ नदी को हीरों की नदी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रुंझ नदी हीरों की नदी मानी जाती है। कहा जाता है कि पुराने समय में लोग डुबकी लगाते और नदी कि तलहटी से हीरे उठा लाते। असल में इस नदी के आसपास पहाड़ी इलाकों में हीरे की खदानें रही हैं। होता यह है कि बारिश के मौसम में पहाड़ों की मिट्टी बहकर नदी में आती है और इसी में कच्चे हीरे मिलने की संभावना रहती है।
पन्ना की धरती पर हीरे
पन्ना जिले की धरती भी हीरों के लिए जानी जाती है। मगर यहां से बह कर जाने वाली रुंझ और बाघिन नदी और इनसे सटे इलाके भी हीरों के लिए पहचान रखते हैं। मगर समस्या यह है कि यहां काफी लंबे समय से हीरे नहीं मिले हैं। मगर इन नदियों से पहले कई लोगों को हीरे मिले हैं। बहरहाल अब लोग बड़ी संख्या में किस्मत आजमा रहे हैं। देखना होगा कि किसी की किस्मत चमकती है या नहीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications