Super Senior Citizens Pension News: सुपर सीनियर सिटीजन के लिए बड़ी खबर आ गई है। सरकार ने पेंशन से जुड़ी खुशखबरी देकर सीनियर सिटीजन की दिवाली रौशन कर दी है। केंद्र सरकार के 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के पेंशन भोगियों को अब अतिरिक्त पेंशन का फायदा मिलेगा। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की एक हाल ही में आए एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, केंद्र सरकार के पेंशन भोगियों को अनुकंपा भत्ता (Compassionate Allowance) के नाम से ज्यादा पेंशन देगी।

पेंशन से जुड़ी दी ये जानकारी
पेंशन मंत्रालय ने 80 साल की आयु वाले केंद्र सरकार के सिविल सेवा से रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए पेंशन को लेकर नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार, अतिरिक्त भत्तों को वितरित करने का प्रोसेस आसान कर दिया गया है। सीसीएस (पेंशन) नियम 2021 के नियम 44 के उप नियम 6 के प्रावधानों के अनुसार, रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी द्वारा 80 साल या उससे अधिक आयु पूरी करने के बाद नियमों के तहत पेंशन और Compassionate Allowance दिया जाएगा।
इन लोगों को मिलेगी ज्यादा पेंशन
जो लोग 80 से 85 साल की आयु वाले सीनियर सिटीजन हैं वह मूल पेंशन के 20 प्रतिशत के लिए पात्र होंगे, जबकि 85 से 90 साल की उम्र वाले पेंशनभोगियों को मूल पेंशन का 30 प्रतिशत मिलेगा। इसके अलावा 90 से 95 वर्ष की आयु वाले बुजुर्ग मूल पेंशन के 40 प्रतिशत के लिए पात्र होंगे और 95 से 100 साल की आयु वाले लोगों को 50 प्रतिशत मिलेगा।
क्या 100 साल या उससे अधिक उम्र वालों को मिलेगा फायदा?
सिर्फ यही नहीं, जो 100 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सुपर सीनियर मूल पेंशन के 100 प्रतिशत के लिए एलिजिबल होंगे। 20 अगस्त 1942 की बर्थडेट वाले पेंशनभोगी 1 अगस्त 2022 से मूल पेंशन के 20 प्रतिशत की दर से अतिरिक्त पेंशन के लिए पात्र होंगे। 1 अगस्त 1942 को जन्मे पेंशनभोगी भी 1 अगस्त 2022 से मूल पेंशन के बीस प्रतिशत की दर से अतिरिक्त पेंशन के लिए एलिजिबल होंंगे।
आपको बता दें कि ये अतिरिक्त पेंशन या अनुकंपा भत्ता(Compassionate Allowance) उस महीने के पहले दिन से प्रभावी होगा, जब पेंशनभोगी तय की गई आयु तक पहुंच जाएगा। ये अतिरिक्त पेंशन भुगतान पेंशनभोगियों को बढ़ती उम्र के साथ उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगी। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग की नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि पेंशन और पेंशन वितरण में शामिल सभी विभागों और बैंकों को पेंशन की नई गाइडलाइन के बारे में सूचना प्रसारित करने का निर्देश दिए गए हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
