Penny Stock News: भारत के स्टील ट्यूब और पाइप सेक्टर में एक प्रमुख कंपनी रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड ने डिफेंस सेक्टर में एंट्री करने को लेकर अहम उठाया है. कंपनी ने 31 अगस्त 2024 को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी, रामा डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की. इस नई यूनिट को 2 सितंबर 2024 को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से निगमन का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ.
रामा डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड रक्षा क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होगी. इनमें व्यापार, आयात, निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग, संयोजन और हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य सैन्य और सुरक्षा हार्डवेयर जैसे रक्षा उपकरणों की आपूर्ति शामिल है. यह कदम रामा स्टील ट्यूब्स के लिए एक प्रमुख विविधीकरण का प्रतिनिधित्व करता है.
कारोबार में अमेरिकी फंड से निवेश
रक्षा क्षेत्र में विस्तार के पीछे पर्याप्त निवेश का हाथ है. NSE पर उपलब्ध बल्क डील आंकड़ों के मुताबिकअमेरिका के मिनर्वा वेंचर्स फंड ने 10 प्रति शेयर के हिसाब से रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के 1.50 करोड़ शेयर खरीदे हैं. इस तरह कुल 15 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है.
इसी तरह, एबिसु ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज फंड ने 10 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से तीन करोड़ शेयर खरीदकर बड़ा निवेश किया है, जिससे कुल 30 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है. ये निवेश रामा स्टील ट्यूब्स के नए उद्यम में निवेशकों के भरोसे को दर्शाते हैं.

बोनस शेयर के लिए जानी जाती है कंपनी
रक्षा क्षेत्र में अपने रणनीतिक विस्तार के अलावा रामा स्टील ट्यूब्स ने हाल ही में अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी किए हैं. 2024 में कंपनी ने हर दो शेयर पर एक बोनस शेयर दिया. इसके बाद 2023 में भी इसी तरह का एक और शेयर जारी किया गया, जिसमें हर चार शेयर पर एक बोनस शेयर दिया गया.
कंपनी के प्रमोटरों के पास वर्तमान में रामा स्टील ट्यूब्स में 56.33% हिस्सेदारी है. यह मार्च 2024 में उनकी पिछली 56.7% हिस्सेदारी से थोड़ा कम है. इस मामूली कमी के बावजूद कंपनी के विविधीकरण प्रयासों से शेयरधारक मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है. हाई ग्रोथ वाले रक्षा उद्योग में यह नवीनतम कदम रामा स्टील ट्यूब्स के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications