नई दिल्ली। एक तरफ देश की बड़ी से बड़ी कंपनियां कारोबार में दिक्कतों का सामना कर रही हैं, वहीं रिलायंस ग्रुप बड़ी बड़ी डील करने में व्यस्त है। अभी 2 हफ्ते पहले ही रिलायंस ग्रुप की कंपनी रिलायंस जियो ने फेसबुक से करीब 45,000 करोड़ रुपये की डील की थी। आज यानी 4 मई को रिलायंस जियो ने फिर एक बड़ी डील की है। इस बार रिलायंस जियो में निवेश करने के लिए अमेरिका की कंपनी सिल्वरलेक पार्टनर्स आगे आई है। इसने वैल्यूएशन के हिसाब से फेसबुक से ज्यादा वैल्यू पर निवेश किया है। फिलहाल रिलायंस जियो लॉन्चिंग के 3 साल के अंदर ही देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। कंपनी के पास करीब 34 करोड़ ग्राहक हैं।
मुकेश अंबानी ने पहले ही दिए थे संकेत
30 अप्रैल को रिलायंस की एजीएम में अपने एक संदेश में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि फेसबुक निवेश के अलावा जियो में दूसरी स्ट्रैटेजिक और फाइनेंशियल इनवेस्टर्स की भी दिलचस्पी है, जो आने वाले महीनों में बड़ा निवेश करना चाहते हैं। इसके ठीक 3 दिन बाद ही यह डील सामने आई है।
इस बार कितने की है डील
अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी कंपनी सिल्वरलेक पार्टनर्स ने रिलायंस जियो प्लेटफार्म में करीब 1 फीसदी हिस्सेदारी 75 करोड़ डॉलर यानी करीब 5655.75 करोड़ रुपये में खरीदने का फैसला किया है। इस डील के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिलायंस जियो की वैल्यू करीब 65 अरब डॉलर हो गई है। सिल्वर लेक की यह डील फेसबुक डील के मुकाबले ज्यादा वैल्यूएशन पर हुई है।
ये थी फेसबुक डील
2 हफ्ते पहले ही फेसबुक में रिलायंस जियो प्लेटफार्म में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी 5.7 अरब डॉलर में ली थी। फेसबुक-जियो की यह डील सोशल मीडिया नेटवर्क कंपनियों की पिछले कई सालों की सबसे बड़ी डील बताई जा रही है। इससे पहले 2014 में फेसबुक ने वॉट्सऐप के साथ 22 अरब डॉलर में खरीदा था, जो इससे बड़ी मानी जा रही है। 22 अप्रैल को फेसबुक के हिस्सेदारी लेने पर जियो की वैल्यू 4.62 लाख करोड़ रुपये हो गई थी।
कौन है सिल्वरलेक टेक्नॉलाजी
सिल्वर लेक टेक्नोलॉजी ने 2013 में पीसी कंपनी डेल का अधिग्रहण किया था, जिसके बाद यह नजरों में आई थी। टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों में निवेश करने के मामले में यह दुनिया की दिग्गज कंपनियों में शामिल है। सिल्वर लेक का कंबाइंड आसेट (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) 43 अरब डॉलर का है। कंपनी ने करीब करीब अपना पूरा पैसा निवेश कर रखा है। यह इन्वेस्टमेंट 100 से ज्यादा कंपनियों में हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications