
Paytm : दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम का मार्च तिमाही में रेवेन्यू 52 फीसदी बढ़कर 2335 करोड़ रु हो गया है। जबकि पेटीएम का शुद्ध घाटा फाइनेंशियल ईयर 2023 की मार्च तिमाही में कम होकर 168 करोड़ रु आ गया। जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में 763 करोड़ रु रहा था।
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि मार्च तिमाही में पेमेंट सर्विस से रेवेन्यू 41 फीसदी बढ़कर 1 हजार 467 करोड़ रु हो गया। अगर हम पिछली तिमाहियों में सरकार से यूपीआई प्रोत्साहन को छोड़कर बात करें, तो फिर पेमेंट रेवेन्यू में 28 फीसदी की वृद्धि हुई है।
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि उसके पेमेंट के सेगमेंट में बेहतर मुनाफा हुआ है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट पेमेंट मार्जिन वार्षिक आधार पर 158 फीसदी बढ़कर 687 करोड़ रु हो गया है।
पिछली तिमाहियों के यूपीआई प्रोत्साहन को छोड़कर नेट पेमेंट मार्जिन सालाना आधार पर 107 फीसदी बढ़कर 554 करोड़ रहा। फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी का नेट पेमेंट मार्जिन बढ़ा है। यह नेट पेमेंट मार्जिन 2.9 गुना बढ़कर 1 हजार 970 करोड़ रु हो गया।
फाइनेंशियल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू 40 फीसदी के इजाफे के साथ 3 लाख 62 हजार करोड़ रु हो गया। पेटीएम की डिवाइस सब्सक्रिप्शन बढ़ोतरी में इजाफा मार्च तिमाही में भी जारी है। 68 लाख व्यापारियों ने मार्च 2023 के आखिरी तक पेटीएम डिवाइस का सब्सक्रिप्शन लिया था।
मार्च 2023 तिमाही में पेटीएम के क्रेडिट वितरण बिजनेस में बेहतर ग्रोथ देखी गई है। पेटीएम की तरफ से बताया गया है कि कम्पनी ने मार्च तीमाही के दौरान 1 करोड़ 20 लाख लोन जो वार्षिक आधार पर 82 प्रतिशत ज्यादा बांटें है।
इसके तहत दिए गए रूपये की कुल वैल्यू 12 हजार 253 करोड़ रु जो वार्षिक आधार पर 253 प्रतिशत ज्यादा रहा।
95 लाख कर्जदारों ने मार्च 2023 तिमाही तक प्लेटफार्म के माध्यम से लोन लिया है। फाइनेंशियल ईयर 2023 के लिए वितरित किए गए लोन सालाना आधार पर 163 फीसदी बढ़कर 4 करोड़ लोन की राशि 35 हजार 378 करोड़ रु हो गई जो सालाना आधार पर 357 प्रतिशत अधिक रही।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications