RBI Action On Paytm: आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पेटीएम पर बैन लगा दिया गया है। ऐसे में लोगों के बीच में इस बात पर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पेटीएम की ट्रांजैक्शन सर्विस पर रोक लगाए जाने के बाद कंपनी कौन-कौन सी सेवाएं दे पाएगी और इसकी कौन-कौन सी सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड की तमाम सर्विस पर रोक लगा दी है। ऐसे में लोग कंफ्यूज हो रहे थे कि पेटीएम एप्लीकेशन भी बंद हो रहा है, लेकिन यहां पर मामला थोड़ा उल्टा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय बैंक के द्वारा का गई कार्रवाई पेटीएम पेमेंट बैंक पर की गई है और लोगों को लग रहा है कि पेटीएम पर रोक लगाई है। आपको बता दें कि यह कार्रवाई पेटीएम पर नहीं की गई है। लेकिन अगर आपका अकाउंट पेटीएम पेमेंट बैंक में है तो आपको उसमें से अपने पैसे निकाल लेने चाहिए, क्योंकि 29 फरवरी के बाद से पेटीएम पेमेंट बैंक से किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं किया जा सकेगा।

हालांकि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के निर्देश के अनुसार अगर किसी का पैसा पेटीएम पेमेंट बैंक के अकाउंट में है या फिर उसके वॉलेट में है तो वह अब से अपनी सुविधा के हिसाब से निकाल सकते हैं और पैसे निकालने पर किसी तरह की रोक नहीं है।
हमको लग रहा था कि अगर वह पेमेंट के लिए पेटीएम एप्लीकेशन का उसे करते थे तो अब 29 फरवरी के बाद से पेटीएम एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि ऐसा नहीं है, अगर आप नॉर्मल पेटीएम एप्लीकेशन उसे कर रहे हैं तो आपको किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा और ना ही परेशान होने की जरूरत है।
हां अगर आपका पेटीएम पेमेंट बैंक का अकाउंट है तो आप उसे 29 फरवरी के बाद इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं कि उनके पैसों का क्या होगा, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक का इस्तेमाल करने वाले लोगों को 15 मार्च तक पैसे निकालने का समय दिया गया है। अगर अपने पेटीएम पेमेंट बैंक में अपने पैसे जमा किए हैं, तो आप इसे बड़ी आसानी से 15 मार्च तक निकल सकते हैं।
इसके अलावा आप पेटीएम पेमेंट बैंक पर मौजूद वॉलेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि आपका फास्ट टैग रिचार्ज आपके पेटीएम पेमेंट बैंक से लिंक होता है, तो जब पेमेंट बैंक की सुविधा समाप्त हो रही है, तो उसके बाद आप अपना फास्ट टैग भी नहीं रिचार्ज कर पाएंगे। हालांकि वॉलेट की सुविधा बंद होने से यूजर्स को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पहले क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसे निकालने में पेटीएम वॉलेट काफी मददगार साबित होता था।
हालांकि अब धीरे-धीरे रुपए क्रेडिट कार्ड भी आ रहे हैं, जिनसे आप डायरेक्ट यूपीआई ट्रांजैक्शन कर सकते हैं और इन्हें अपने यूपीआई एप्लीकेशन में लिंक भी कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के फैसले के बाद ये साफ हो गया है कि आप पेटीएम पेमेंट बैंक से जुड़ी हुई किसी भी सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे न ही उसके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे, लेकिन अगर आपके पैसे जमा है तो उसे निकालने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications