पेटीएम इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। पेटीएम ने अपने ग्राहकों को झटका दे दिया है। पेटीएम सर्विस का इस्तेमाल करना अब आपको महंगा पड़ेगा।
नई दिल्ली: पेटीएम इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। पेटीएम ने अपने ग्राहकों को झटका दे दिया है। पेटीएम सर्विस का इस्तेमाल करना अब आपको महंगा पड़ेगा। पेटीएम अब यूजर्स के पेटीएम वॉलेट में जोड़ने वाली राशि पर 2 प्रतिशत का चार्ज शुल्क लेगा। जबकि पहले यह शुल्क केवल 10,000 रुपये या उससे ज्यादा की राशि पर लगता था। 4 घंटे बाद Play Store पर वापस लौटा Paytm ये भी पढ़ें

ग्राहकों को देना होगा अब 2 प्रतिशत का अतिरिक्त चार्ज
पेटीएम द्वारा paytmbank.com/ratesCharges पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2010 से कोई भी यूजर्स पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसे ऐड करता है तो उसे 2 प्रतिशत का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इस 2 फीसदी चार्ज में जीएसटी शामिल होगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में 100 रुपये ऐड करते हैं तो आपके क्रेडिट कार्ड से 102 रुपये का पेमेंट करना होगा।
पेटीएम के अनुसार, जब यूजर्स क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके पैसे जोड़ते हैं, तो वे आपके बैंक को एक हाई चार्ज का पेमेंट करते हैं, पेटीएम लेनदेन के लिए मामूली शुल्क ले रहा है। पहले यह नियम 9 अक्टूबर से ही लागू होना था। हालांकि, क्रेडिट कार्ड से पेटीएम में पैसे लोड करने पर कंपनी फिलहाल 1 प्रतिशत का कैशबैक भी दे रही है। हालांकि, किसी भी मर्चेंट साइट पर पेटीएम से पेमेंट करने पर कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा। इसके अलावा पेटीएम से पेटीएम वॉलेट में ट्रांसफर करने पर भी कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग से पेटीएम वॉलेट में पैसे ऐड करने पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा।
मालूम हो कि इसी साल जनवरी में कंपनी ने बताया था जब किसी यूजर्स द्वारा 10 हजार रुपये या उससे अधिक की राशि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके पेटीएम वॉलेट में जोड़ा जाएगा, तो 2 फीसदी चार्ज लिया जाएगा, लेकिन अब नए नियमों के मुताबिक कितने भी राशि जोड़ने पर ये चार्ज लगाया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
