Paytm share rate fell 10 percent today : पेटीएम के शेयर का रेट आज 10 फीसदी तक टूट गया है। वैसे भी यह शेयर अपनी लिस्टिंग से लेकर अभी तक नुकसान ही करा रहा है। लेकिन आज की गिरावट के चलते निवेशकों को भारी झटका लगा है।
जानिए आज क्यों आई है पेटीएम के शेयर में गिरावट
पेटीएम की मूल कंपनी का नाम वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड है। यह शेयर आज अपने न्यूनतम स्तर तक आ गया है। रॉयटर्स की एक खबर के अनुसार सॉफ्टबैंक ग्रुप इस भारतीय कंपनी के 215 मिलियन डॉलर तक के शेयर बेच रहा है। इस भारी बिकवाली के चलते आज पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट आई है।

जानिए आज पेटीएम के शेयर का हाल
पेटीएम का शेयर सुबह 10 बजे के आसपास एनएसई पर करीब 545.95 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस वक्त इस शेयर में करीब 56.00 रुपये (9.31 फीसदी) की गिरावट है। वहीं यह शेयर आज 541.40 रुपये का लो और 565.75 रुपये का हाई बना चुका है। अगर लिस्टिंग से अभी तक का हाल देखा जाए तो इस शेयर का न्यूनतम स्तर 510.05 रुपये का रहा है और 1,955.00 रुपये का उच्चतम का स्तर रहा है।

जानिए इस वक्त शेयर बाजार का हाल
जहां तक शेयर बाजार की बात है तो इस वक्त 39 अंक की गिरवाट के साथ 18371.00 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सेंसेक्स करीब 95 अंक की गिरावट के साथ 61885.29 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार से देखा जाए तो शेयर बाजार में इतनी भारी गिरावट नहीं है, जितना की पेटीएम के शेयर में नजर आ रही है। इसका कारण जानकार जापानी निवेशक की भारी बिकवाली को ही मान रहे हैं। यह बात अगल है कि सॉफ्टबैंक भी अपने शेयर नुकसान में ही बेच रहा है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
