Paytm Share Fall: गुरुवार को लगातार सातवें दिन शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार शुरू हुआ। वही, 10 बजते तक बाजार लाल निशान पर कारोबार करने लगा। बाजार के प्रमुख पॉजिटिव कारोबार कर रहे हैं। लेकिन पेटीएम के शेयर खबर लिखते समय तक करीब 10% तक गिर गए।
वित्त मंत्रालय द्वारा मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) पर एक्सप्लेनेशन जारी किए जाने के बाद पेटीएम के शेयर की कीमतों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इस एक्सप्लेनेशन के बाद विश्लेषकों ने अर्निंग्स पर संभावित प्रभाव की चेतावनी दी है।

पेटीएम के शेयर ने पिछले एक हफ्ते में इन्वेस्टरों को करीब 1% का रिटर्न दिया है। हालांकि, आज कारोबार सत्र में पेटीएम के शेयर भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है।
एमडीआर पर वित्त मंत्रालय का एक्सप्लेनेशन
वित्त मंत्रालय ने हाल ही में मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के मुद्दे पर एक्सप्लेनेशन जारी किया है, जिसका असर पेटीएम जैसी कंपनियों पर पड़ने की संभावना है। इस एक्सप्लेनेशन के बाद बाजार विश्लेषकों ने पेटीएम के शेयरों को लेकर चिंता जताई है। उनका मानना है कि इससे कंपनी की कमाई पर बेकार असर पड़ सकता है।
सीएनबीसी कि रिपोर्ट के अनुसार, विश्लेषकों का कहना है कि एमडीआर पर आए एक्सप्लेनेशन के बाद पेटीएम के रिवेन्यू में कमी आ सकती है, जिससे कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ेगा। उनका यह भी मानना है कि इस बदलाव के कारण पेटीएम को अपनी कारोबारी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत हो सकती है।
हालांकि, पेटीएम ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन बाजार में इस खबर को लेकर काफी चर्चा है। निवेशकों और शेयरधारकों की निगाहें अब कंपनी के अगले कदम पर टिकी हैं।
यह ध्यान देने वाली बात है कि एमडीआर वह चार्ज होता है जो व्यापारी (मर्चेंट) क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान स्वीकार करने पर बैंकों को देते हैं। इस चार्ज में किसी भी तरह का बदलाव सीधे तौर पर व्यापारियों और भुगतान सर्विस प्रोवाइडर की कमाई पर असर करता है। वित्त मंत्रालय के एक्सप्लेनेशन के बाद अब देखना यह है कि पेटीएम इस चुनौती का सामना कैसे करती है।
विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी को अपनी लागत कम करने और राजस्व के नए स्रोत खोजने पर ध्यान देना होगा। बाजार के जानकारों का कहना है कि पेटीएम के शेयरों में फिलहाल उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे सब्र रखें और कंपनी के कारोबार पर नजर बनाए रखें।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
