Paytm Share News: पेटीएम के शेयर में आज सोमवार को कारोबारी सेशन में करीब 9% तक की गिरावट दर्ज की गई. जबकि बाजार का मूड तेजी वाला है. स्टॉक इंट्राडे में गिरकर 505.25 रुपए तक भी फिसला. इसकी वजह पेटीएम के CEO को मार्केट रेगुलेटर SEBI से मिला कारण बताओ नोटिस है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने CEO विजय शेखर शर्मा और बोर्ड के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
SEBI ने पेटीएम को भेजा कारण बताओ नोटिस
सेबी ने कारण बताओ नोटिस नवंबर 2021 में पेटीएम की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के दौरान प्रोमोटर वर्गीकरण मानदंडों के कथित गैर-अनुपालन से संबंधित है. यह जांच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पेटीएम पेमेंट्स बैंक की जांच से मिले इनपुट के आधार पर शुरू की गई थी.

सेबी के नोटिस में आरोप लगाया गया है कि पेटीएम ने जब अपना IPO लॉन्च किया था, तब फैक्ट्स को गलत तरीके से पेश किया गया था. जांच यह निर्धारित करने का प्रयास कर रही है कि क्या विजय शेखर शर्मा को IPO डॉक्युमेंट्स में प्रोमोटर्स के रूप में क्लासिफाइड किया जाना चाहिए था.
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में इन आरोपों को खुलासा हुआ है, जिसकी वजह से अब रेगुलेटरी ऑफिसर्स की ओर से इस पर गहन जांच की जा रही है. इस घटनाक्रम ने निवेशकों के विश्वास को प्रभावित किया है, जो पेटीएम के शेयर प्राइसेज में तेज गिरावट से दिख रहा है. शेयर 2024 में अब तक 18 फीसदी तक फिसल चुका है.
कॉर्पोरेट गवर्नेंस को लेकर बढ़ी चिंता
पेटीएम पर रेगुलेटरी एक्शन के बाद पेटीएम में कॉर्पोरेट प्रशासन और कंप्लायंसेस को लेकर निवेशकों के बीच चिंता बढ़ा दी हैं. बाजार की प्रतिक्रिया रेगुलेटरी जांच और संभावित नॉन-कंप्लायंसेज मुद्दों को लेकर निवेशकों की संवेदनशीलता को दर्शा रहा है.
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications