Paytm Share News: ऑनलाइन फिनटेक कंपनी पेटीएम को लेकर बड़ा अपडेट है. पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने बताया कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में कंपनी को नए UPI यूजर्स को फिर से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी है. यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पहले लगाए गए प्रतिबंधों के बाद एक राहत के रूप में है, जिसमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को पेटीएम ऐप पर नए UPI यूजर्स को रजिस्टर करने कड़ी सख्ती लगा दी थी.
एनपीसीआई से मिली मंजूरी
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेटीएम को अपने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवाओं में नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के लिए हरी झंडी दे दी है. हालांकि, यह मंजूरी इस शर्त पर है कि पेटीएम NPCI के व्यापक दिशा-निर्देशों और परिपत्रों का सख्ती से पालन करेगा. इन निर्देशों में रिस्क मैनेजमेंट, एप्लिकेशन और क्यूआर कोड के लिए ब्रांड गाइडलाइंस, कई बैंकों के लिए गाइडलाइंस, थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के लिए बाजार हिस्सेदारी की बाधाएँ और कस्टमर डेटा की सेफ्टी शामिल हैं.

इसी साल रिजर्व बैंक ने लिया था एक्शन
2024 के शुरुआती महीनों जनवरी और फरवरी में पेटीएम को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) पर कड़े प्रतिबंध लगाने के कारण गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा. रिजर्व बैंक की सख्त ने खास तौर पर पेटीएम एप्लिकेशन के माध्यम से नए UPI उपयोगकर्ताओं को शामिल करने को टारगेट किया. इस झटके ने पेटीएम के ऑपरेशंस को काफी प्रभावित किया, क्योंकि PPBL पेटीएम की UPI सेवाओं को ऑपरेट करने वाली अहम यूनिट थी. RBI की कार्रवाइयों की वजह से पेटीएम को अपनी UPI सर्विसेज को जारी रखने के लिए थर्ड पार्टी के एप्लिकेशन मॉडल की ओर जाना पड़ा.
ये बैंक हैं पेटीएम के प्रमुख साझेदार
पेटीएम ने इन दिक्कतों को दूर करने के लिए एक्सिस बैंक, यस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख बैंकों के साथ साझेदारी की. ये बैंक अब पेटीएम के पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (पीएसपी) बैंकों के रूप में काम करते हैं, जो यूपीआई ऐप और बैंकिंग नेटवर्क के बीच कनेक्शन की सुविधा मुहैया करते हैं. इस बदलाव से पहले, पीपीबीएल ने पेटीएम के लिए इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. थर्ड-पार्टी ऐप मॉडल पर स्विच करने और बाहरी पीएसपी बैंकों के साथ सहयोग करने की आवश्यकता के कारण यूपीआई बाजार में पेटीएम की हिस्सेदारी में कमी आई.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
