Paytm Q4 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में फिनटेक पेटीएम की पैरेंट कंपनी One 97 Communications ने भी Q4 के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं. जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी का घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपए हो गया. घाटे का आंकड़ा सालाना आधार पर इस तिमाही में 3 गुना बढ़ा है. सालभर पहले की समान तिमाही में कंपनी को 167.5 घाटा हुआ था. जबकि दिसंबर तिमाही में कंपनी को 219.80 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था.
Q4 में बढ़ गया पेटीएम का घाटा
घाटे में उछाल की वजह 31 जनवरी को सब्सिडियरी कंपनी पेटीएम पेमेंट बैंक (PPBL) पर रिजर्व बैंक यानी RBI के सख्त एक्शन लिया, जिससे मार्जिन पर सीधा असर पड़ा. इसके चलते घाटे में तेज उछाल दर्ज किया गया है. हालांकि, Q4 नतीजे जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि कोर पेमेंट बिजनेस को PPBL से अन्य पार्टनर बैंकों में सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दिया है.
आय में 20% की गिरावट (MoM)
एक्सचेंज फाइलिंग में One 97 Communications ने बताया कि ऑपरेशंस से आय में 2.9% की गिरावट दर्ज की गई. Q4FY24 में आय 2267.10 करोड़ रुपए की रही, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 2334 करोड़ रुपए थी. तिमाही आधार पर Q4 में आय 20% की तेज गिरावट दर्ज की गई है. कमजोर नतीजों के चलते शेयर में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है. जबकि FY24 में कुल आय 25% बढ़कर 9,978 करोड़ रुपए रहा, जोकि FY23 में 7,990.3 करोड़ रुपए था.

कोर पेमेंट कारोबार को पार्टनर बैंकों में किया ट्रांसफर
पेटीएम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी ने 559 करोड़ रुपए की ESOP प्रॉफिटेबिलिटी (IPO के बाद से) से पहले EBITDA का अपना पहला फुल ईयर हासिल कर लिया है. साथ ही मार्केटिंग खर्च को कम करने पर काबू पा लिया है. इसे 2691 करोड़ रुपए रखा है, जोकि तिमाही आधार पर 16% कम ही है. पेटीएम ने बताया कि RBI के एक्शन से EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट पर भी पड़ा है.
पेटीएम बिजनेस पर अपडेट
एक्सचेंज फाइलिंग में फिनटेक कंपनी ने बताया कि पेमेंट सर्विसेज से आय 25 फीसदी बढ़कर चौथी तिमाही में 6,235 करोड़ रुपए रहा. नेट पेमेंट मार्जिन भी 50% बढ़ा है, जोकि 2,955 करोड़ रुपए रहा. GMV बढ़कर Q4 में 18.3 लाख करोड़ रहा. मार्च में डिवाइजेस के लिए मर्चेंट पेइंग सब्सक्रिप्शन 1.07 करोड़ पर पहुंच गया, जोकि 39 लाख बढ़ा है.
साथ ही फाइनेंशियल सर्विसेज और अन्य से आय में 30 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की जा रही है, जोकि अब 2004 करोड़ रुपए रही. इस दौरान कंपनी ने 52,390 करोड़ रुपए के लोन बांटे, जोकि 48% ज्यादा है.
पेटीएम शेयर नतीजों के बाद टूटा
Q4 में कमजोर प्रदर्शन से BSE पर पेटीएम का शेयर टूट गया. शेयर करीब 2% की गिरावट के साथ 346 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है. शेयर पिछले दो हफ्तों में करीब 10 फीसदी की मजबूती दिखा चुका है. हालांकि, लॉन्ग टर्म में निवेशकों को निराशा हुई है. 1 साल में शेयर 50 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है.
More From GoodReturns

Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: सोमवार से बदल रहा क्लोजिंग ऑक्शन का नियम, ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स

शेयर बाजार में आज से बड़ा बदलाव: 3:15 बजे के बाद कैसे तय होगा क्लोजिंग प्राइस?

HSBC PMI डेटा आज: RBI बैठक से पहले बाजार की धड़कनें तेज, क्या होगा असर?

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications