Paytm Q2 Results: शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियां FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में फिनटेक कंपनी पेटीएम के पैरेंट कंपनी वन97कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने भी नतीजे जारी कर दिए हैं. जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी को 930 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. नतीजों की जानकारी कंपनी मंगलवार को एक्सचेंज को दी. नतीजों के बाद शेयर में तेज हलचल देखने को मिल रहा, जोकि करीब 3 फीसदी नीचे फिसल गया है.
सितंबर तिमाही में मुनाफे में कंपनी?
एक्सचेंज को दी जानकारी में फिनटेक कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 920 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 279 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. पिछली तिमाही में कंपनी को 839 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. दरअसल, मुनाफे की वजह एंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस को जोमैटो को बेच दिया है. यह बिक्री 1,345 करोड़ रुपए में हुई. इस बढ़त के बिना कंपनी को 495 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, जोकि पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 70 फीसदी बढ़ा है.

ऑपरेटिंग घाटे में गिरावट
बाजार को पेटीएम ने बताया कि सितंबर तिमाही में कंसो आय 1660 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछली तिमाही में 1502 करोड़ रुपए थी. यह तिमाही आधार पर 10.5 फीसदी बढ़ी है. जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में 1,659 करोड़ रुपए थी. कंसो EBITDA घाटा 403 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछली तिमाही में 790 करोड़ रुपए था. नतीजों के बाद शेयर में तेज हलचल देखने को मिल रही है.
पेटीएम के मैनेजमेंट ने कहा कि आगे चलकर ESOP कॉस्ट में गिरावट आने की उम्मीद है. साल के लिए पेमेंट प्रोसेसिंग मार्जिन 5 से 6 बेसिस पॉइंट्स के दायरे में रहने का अनुमान है.
शेयर 6 महीने में तेजी से भागा
बीएसई पर पेटीएम का शेयर करीब 4 फीसदी की गिरावट के साथ 700 रुपए के नीचे फिसल गया है. करीब 44500 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 9 मई को 310 रुपए तक फिसल गया था. यह बीते हफ्तेभर में करीब 4 फीसदी तक फिसल चुका है. हालांकि, 3 महीने में स्टॉक प्राइस करीब 55 फीसदी की मजबूती दिखा चुका है. 6 महीने में शेयर का भाव 84 फीसदी चढ़ा है.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
