UPI PIN: भारत में अधिकांश लोग अब UPI और डिजिटल वॉलेट का उपयोग करके लेन-देन करना पसंद कर रहे हैं। आज चाहे लोगों को ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से कोई प्रॉडक्ट खरीदना हो या फिर किसी सर्विस का सब्क्रिप्शन लेना हो, यहां तक की ऑफ़लाइन स्टोर से समान खरीदने पर भी लोग UPI से पेमेंट करना पसंद कर रहे हैं। यूपीआई से लेनदेन बढ़ने से फ्रॉड की भी आशंका बढ़ी है। इसलिए हमें सचेत रहने की भी जरूरत है। फ्रॉड से बचने का एक प्रभावी तरीका यह है कि आप अपने यूपीआई पिन कोड को नियमित रूप से बदलते रहें। चलिए हम Paytm, PhonePay और GooglePay पर UPI पिन रीसेट करने के प्रोसेस को बताते हैं।

यूपीआई पिन क्या है
UPI एक रीयल-टाइम पेमेंट सिस्टम है जो इंस्टैंट एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे भेजने की अनुमति देता है। UPI एक भुगतान विधि है जो IMPS/NEFT से अलग सिस्टम पर काम करता है। यूपीआई के जरिए सुरक्षित रूप से फंड ट्रांसफर करने के लिए आपको पहले एक यूपीआई आईडी और एक यूपीआई पिन बनाना जरूरी होता है। इसी के माध्यम से लेनदेन किया जा सकता है।

GooglePay पर UPI पिन कैसे बदलें
- GPay या Google Pay को खोलें
- स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर सबसे ऊपर, अपनी फ़ोटो प्रोफाईल पर टैप करें
- अपने बैंक खाते पर क्लिक करें।
- यहां से बैंक खाता चुनें।
- More के विकल्प पर क्लिक करें
- फिर UPI पिन बदलने के विकल्प पर क्लिक करें
- अब एक नया UPI पिन जनरेट करें
- UPI पिन दोबारा डालें, इसके बाद आपका यूपीआई पीन जनरेट हो जाएगा
PhonePay के माध्यम से UPI पिन कैसे बदलें
- फोनपे पर जाएं
- स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में मेनू का चयन करें
- बैंक खाते में जाएं
- यहां से बैंक खाते का चयन करें
- अब बैंक खाते के लिए नया यूपीआई पिन सेट करने के लिए रीसेट पर क्लिक करें
- डेबिट कार्ड का अंतिम पिन और एक्पाईरी डेट दर्ज करें
- आपको एक ओटीपी मिलेगा, प्राप्त ओटीपी दर्ज करें
- अब आप एक नया पिन सेट कर सकेंगे

पेटीएम का उपयोग करके यूपीआई पिन कैसे बदलें
- पेटीएम ऐप पर जाएं
- याहं ऊपर के साइड अपनी प्रोफ़ाइल पर क्लिक करें
- UPI और भुगतान सेटिंग विकल्प चुनें
- बैंक खाता चुनें
- लिंक किए गए बैंक खाते के टैब के अंदर ही पिन रीसेट करने का विकल्प आता है।
- रीसेट पिन पर क्लिक करें
- अब अंतिम पिन और डेबिट कार्ड की एक्सपाइरी डेट को भरे
- प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करें
- नया यूपीआई पिन दर्ज करें
- नया UPI पिन दोबारा डालें
- अब, आपका UPI पिन अपडेट हो जाएगा।
समय समय पर अपना पीन बदलना एक बुद्धिमानी का काम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications