नयी दिल्ली। पेटीएम ने भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले अपनी फ्रीडम फेस्टिव सीजन से शुरू की थी। 11 अगस्त को शुरू हुई ये सेल 17 अगस्त को खत्म होगी। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप और विभिन्न प्रकार के उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर शानदार ऑफ़र, छूट और कैशबैक मिल रहा है। यहां हम आपको इस सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले बेहतरीन ऑफर्स के बारे में बताएंगे। आपको सैमसंग, शिओमी, ओप्पो, वीवो, वनप्लस और रियलमी जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।
इन स्मार्टफोन्स पर 53 फीसदी की छूट
एमआई मिक्स 2 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 53 फीसदी की छूट मिल रही है। इस मोबाइल में 3400 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम, 12 मेगापिक्सेल का रियर और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी 8ए के 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस मोबाइल में 5000 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम, 12 मेगापिक्सेल का रियर और 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीवो वाई91आई के 2 जीबी रैम और 16/32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 20 फीसदी की छूट मिल रही है। इस स्मार्टफोन में 4030 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम, 13 मेगापिक्सेल का रियर और 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीवो वाई 12 के 3/4 जीबी रैम और 32/64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 21 फीसदी की छूट मिल रही है। इस मोबाइल में 5000 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम, ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप और 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इन फोन्स पर 17 फीसदी तक बचाने का मौका
ओप्पो एफ15 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 17 फीसदी की छूट दी जा रही है। इस मोबाइल में 4000 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम, 4 रियर कैमरा सेट-अप और 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वनप्लस 7टी प्रो के 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 6 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस मोबाइल में 4080 एमएएच की बैटरी, डुअल 4जी वोल्ट, ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप और 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम11 के 3/4 जीबी रैम और 32/64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 13 फीसदी की छूट मिल रही है। इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी, डुअल 4जी वोल्ट, ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप और 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा कैशबैक
रियलमी के 4/8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर आपको 5000 रु का कैशबैक मिलेगा। इस मोबाइल में 3765 एमएएच की बैटरी, डुअल 4जी वोल्ट, डुअल रियर कैमरा सेट-अप और 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वनप्लस 7टी के 8 जीबी रैम और 128/256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर भी 5000 रु का कैशबैक दिया जा रहा है। इस मोबाइल में 3800 एमएएच की बैटरी, 4जी वोल्ट, ट्रिपल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीवो एस1 प्रो के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 5 फीसदी की छूट मिल रही है। इस स्मार्टफोन में 4500 एमएएच की बैटरी, डुअल 4जी वोल्ट, 4 रियर कैमरा सेट-अप और 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ओप्पो के दमदार स्मार्टफोन पर छूट
ओप्पो रेनो4 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 8 फीसदी की छूट मिल रही है। इस मोबाइल में 4000 एमएएच की बैटरी, डुअल 4जी वोल्ट, 4 रियर कैमरा सेट-अप और 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग ए51 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 13 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस मोबाइल में 4000 एमएएच की बैटरी, डुअल 4जी वोल्ट, 4 रियर कैमरा सेट-अप और 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो रेनो 2एफ के 8 जीबी रैम और 128/256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 5000 रु कैशबैक दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी, डुअल 4जी वोल्ट/वाई-फाई, 4 रियर कैमरा सेट-अप और 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
