लॉकडाउन के दौरान टेलिकॉम कंपनियां ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग-अलग ऑफर्स और सेवाएं पेश कर रही है। इस कड़ी में अब कंपनी ने एक और खास ऑफर पेश किया है।
नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान टेलिकॉम कंपनियां ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग-अलग ऑफर्स और सेवाएं पेश कर रही है। इस कड़ी में अब कंपनी ने एक और खास ऑफर पेश किया है। बात करें तो वोडाफोन की तो ये कंपनी ग्राहकों की सुविधा के लिए कई प्लान आए दिन पेश करती है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान कंपनी सस्ते प्लान के साथ ऑफर भी दे रही है। तो चलिए जानते है प्लान और ऑफर के बारे में
249 रुपये वाला प्लान में मिलने वाले बेनिफ्टिस
इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलेती है। इंटरनेट डेटा के तौर पर इसमें 2जीबी डेटा दिया जा रहा है। यानी कि ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए 28 दिन में कुल 2जीबी डेटा मिलेगा। इसमें ग्राहकों को 300एसएमएस भी मिलेंगे। इसके साथ ही सबसे खास बात ये है कि इस सस्ते प्लान में ग्राहको को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इतना ही नहीं इस प्लान में ग्राहकों को कंपनी प्रीमियम ऐप्स की सब्सक्रिप्शन भी देगी। प्लान में वोडाफोन प्ले का बेनिफिट मुफ्त में दिया जा रहा है। असल में वोडाफोन प्ले की कीमत 499 रुपये है। इसके अलावा प्लान में जी5 सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 999 रुपये है।
पेटीएम के ज़रिए पाएं कैशबैक
इन सब के बीच अच्छी बात तो यह है कि वोडाफोन.इन के ऑफिशियल पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन रिचार्ज करने के दौरान अगर आप पेटिएम का इस्तेमाल करते हैं तो 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
मोबाइल रिचार्ज कराएं और 5 हजार रु तक कमाएं
दूसरी तरफ बता दें कि हाल ही में टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों को तोहफा देने के लिए पेमेंट ऐप पेटीएम के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर खास स्कीम 'रिचार्ज साथी' को लॉन्च कर दिया है। इस स्कीम के लिए कंपनी ने पेमेंट एप पेटीएम के साथ साझेदारी की है। इस डील के बाद अब यूजर्स पेटीएम के जरिए वोडाफोन या आइडिया मोबाइल नंबर पर प्रीपेड रिचार्ज करके कमाई भी कर सकते हैं। बता दें कि इसके जरिए ग्राहक पेटीएम के जरिए मोबाइल नंबर को रिचार्ज करके हर महीने 5,000 रुपये तक कमा सकेंगे। इस प्रोग्राम के तहत कोई भी पेटीएम ग्राहक किसी भी वोडाफोन-आइडिया नंबर को रिचार्ज कर सकते हैं और कमाई कर सकते हैं। यह रिचार्ज पेटीएम ऐप के जरिए करना होगा। कंपनी ने कहा कि छोटे व्यापारी, विक्रेता और यहां तक कि साधारण यूजर्स भी इस योजना से लाभ उठा सकते हैं और प्रति माह 5,000 रुपये की अतिरिक्त आय कर सकते हैं। वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि मल्टीपल रिचार्ज के लिए एक सुनिश्चित कैशबैक दिया जाएगा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
