फिनटेक कंपनी पेटिएम ने अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 'हाइड पेमेंट' फीचर नाम दिया है। इस फीचर के बाद अब यूजर्स ऐप में मौजूद अपनी कुछ खास पेमेंट्स या ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को दूसरे से छुपा पाएंगे। पेटीएम का दावा है कि वह देश का पहला UPI ऐप है, जिसने इस तरह की सुविधा दी है।

क्यों लाया गया यह फीचर?
कई बार लोग अपना फोन परिवार, दोस्तों या ऑफिस के साथियों के साथ शेयर करते हैं। ऐसे में ऐप की पेमेंट हिस्ट्री खुली रहने से प्राइवेसी पर असर पड़ सकता है। दूसरी ओर, UPI ऐप्स में पेमेंट हिस्ट्री को डिलीट नहीं किया जा सकता। इसलिए अगर किसी यूजर को कुछ ट्रांजैक्शन निजी रखना हो, तो उसके लिए कोई विकल्प नहीं था। पेटीएम का यह नया फीचर इसी परेशानी को दूर करने के लिए जारी किया गया है।
कैसे काम करता है Paytm Hide Payment फीचर?
यह फीचर आपको किसी भी पेमेंट एंट्री को सिर्फ कुछ सेकंड में छुपाने की सुविधा देता है। जब कोई पेमेंट हाइड हो जाती है, तो वह हिस्ट्री में दिखाई नहीं देती जब तक आप खुद उसे अनहाइड न कर दें।
ऐसे हाइड करें पेमेंट हिस्ट्री
पेटीएम ऐप खोलें और Balance & History सेक्शन में जाएं।
उस पेमेंट पर लेफ्ट स्वाइप करें जिसे आप छुपाना चाहते हैं।
Hide ऑप्शन पर टैप करें।
कन्फर्मेशन में Yes, Hide Payment चुनें।
इसके बाद वह पेमेंट आपकी सामान्य हिस्ट्री से गायब हो जाएगी।
हाइड किए गए पेमेंट कैसे दिखाएं (Unhide)?
वापस Balance & History सेक्शन खोलें।
ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट (...) पर क्लिक करें।
View Hidden Payments ऑप्शन चुनें।
सुरक्षा के लिए अपना PIN डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
अब जिस ट्रांजैक्शन को वापस दिखाना हो, उस पर लेफ्ट स्वाइप करें और Unhide चुनें।
आपकी पेमेंट फिर से हिस्ट्री में दिखाई देने लगेगी।
यूजर्स को कैसे मिलेगा फायदा?
फोन शेयर करने वाले यूजर्स को प्राइवेसी मिलेगी।
कुछ निजी या जरूरी ट्रांजैक्शन छुपाए जा सकेंगे।
ऐप की सुरक्षा और भरोसा दोनों बढ़ेंगे।
किसी भी हाइड पेमेंट को वापस अनहाइड करने की सुविधा भी आसान है।
पेटीएम का यह नया फीचर उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है जो अपने मोबाइल दूसरों को देते हैं या अपनी वित्तीय जानकारी निजी रखना पसंद करते हैं। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में भी वह यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़े फीचर्स में और सुधार करती रहेगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications