नई दिल्ली, नवंबर 23। पेटीएम ने देश में सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने का रिकॉर्ड तो हासिल कर लिया। मगर इसके आईपीओ ने निवेशकों के साथ साथ कंपनी के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा को भी काफी निराश किया। शेयर बाजार में लिस्ट होने वाले और उसके बाद भी वन97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम की पैरेंट कंपनी) के शेयर में भारी गिरावट आई। पर शुक्रवार को विजय शेखर ने कुछ ऐसा किया कि इस सप्ताह एक दिन गिरने के बाद अब पेटीएम का शेयर संभल गया है। दरअसल उन्होंने अपनी कंपन की तुलना एलन मस्क की टेस्ला इंक से की।
कमजोर लिस्टिंग रही
आपको मालूम होगा कि पेटीएम का शेयर बीते गुरुवार को लिस्ट हुआ था। ये करीब 9.5 फीसदी गिरावट के साथ लिस्ट हुआ था। आखिर में ये 27 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। हाल के आईपीओ लिस्टिंग के मामले में ये बेहद खराब शुरुआत रही। क्योंकि हाल के सालों में कई कंपनियों ने एक ही दिन में लोगों का पैसा दो गुना तक किया है। इसी को देखते हुए विजय शेखर ने कर्मचारियों से बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया। सोमवार को यह 13 फीसदी गिरकर 1360.30 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार को गुरुनानक जयंती के मौके पर मार्केट बंद रहा था।
जानिए विजय शेखर ने क्या कहा
विजय शेखर शर्मा ने पिछले हफ्ते कर्मचारियों को उत्साह बढ़ाने के लिए एक टाउन हॉल आयोजित किया, जो चार घंटे चला। शर्मा ने उस कार्यक्रम में कहा कि शुरुआती चुनौतियों के बाद का समय देखने वाला है। उनके अनुसार देश में तेजी से इंटरनेट आबादी बढ़ रही है और इससे डिजिटल भुगतान का आगे चल कल फ्यूचर काफी अवसर वाला है।
मस्क की तारीफ की
विजय शेखर ने अपने संबोधन में मस्क की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली टेस्ला के शेयर को एक समय दुनिया में सबसे ज्यादा बिकवाली का सामना करने वाले शेयरों में गिना जाता था। फिर कंपनी ने कई साल संघर्ष किया। आज टेस्ला विश्व में सबसे अधिक जाने माने ब्रांड्स में से एक बन गया है। इतना ही नहीं टेस्ला दुनिया में सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कार कंपनी भी बनी।
जुलाई 2020 था टेस्ला के लिए अहम
जुलाई 2020 टेस्ला के लिए बहुत अहम रहा था। दरअसल उस महीने में कंपनी दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली वाहन निर्माता बनी थी। इसके लिए कंपनी ने टोयोटा मोटर को पीछे छोड़ दिया था। तब विजय शेखर ने एलन मस्क को सराहा और उनकी तारीफ की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications