नयी दिल्ली। पेटीएम ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। बहुत जल्द पेटीएम क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की तैयारी में है। पेटीएम कई कार्ड जारीकर्ताओं के साथ पार्टनरशिप में ग्राहकों को को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड जारी करेगी। पेटीएम का टार्गेट अगले 12-18 महीनों में 20 लाख कार्ड जारी करने का है। इस क्रेडिट कार्ड में काफी सारी नयी सुविधाएं होंगी। कंपनी नेक्स्ट-जनरेशन क्रेडिट तैयार कर रही है, जिसमें फ्रॉड लेनदेन पर बीमा सुरक्षा मिलेगी। साथ ही व्यक्तिगत खर्च एनालाइजर भी शामिल किया जाएगा। इस कार्ड में सिक्योरिटी पिन बदलने, कार्ड को ब्लॉक करने और एडरेस को अपडेट करने के लिए इंस्टैंट वन-टच सर्विस मिलेगी।
डिजिटल क्रेडिट कार्ड एक्सपीरियंस
पेटीएम ऐप पर एक डिजिटल एप्लीकेशन प्रक्रिया शामिल करने और ग्राहकों को अपने नए क्रेडिट कार्ड को जारी करने में मदद करने के लिए कंपनी ने क्रेडिट कार्ड एक्सपीरियंस को डिजिटल रूप दिया है। ऐप पर डॉक्यूमेंट्स कलेक्ट करने के लिए आपको सुविधाजनक समय चुनने की भी सहूलियत मिलेगी। पेटीएम द्वारा सिटीग्रुप के साथ साझेदारी में मई में लॉन्च किया गया पेटीएम फर्स्ट पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड था। अब कंपनी नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को शामिल करके इस सेगमेंट में आगे बढ़ना चाहती है। कंपनी का मकसद नए ग्राहकों को डिजिटल इकोनॉमी का हिस्सा बनाना है।
ग्राहकों को क्या मिलेंगे बेनेफिट
ग्राहकों इस क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक, डिस्काउंट और गिफ्ट वाउचर्स मिलेंगे। ग्राहकों को कैशबैक सीधे पेटीएम गिफ्ट वाउचर्स के रूप में मिलेगा और उन्हें कहीं भी खर्च किया जा सकेगा। डिस्काउंट वाउचर के रूप में ग्राहकों को शानदार लाइफस्टाइल का मौका मिलेगा, क्योंकि वे ट्रेवल, एंटरटेनमेंट, फूड और ऐसी कई कैटेगरियों की सदस्या ले सकेंगे। पेटीएम एक विशेष सुविधा तैयार कर रहा है जिससे उपयोगकर्ताओं को अपने लेनदेन का प्रबंधन करने और कार्ड के उपयोग पर पूरा नियंत्रण रखने की सुविधा मिलेगी। इस प्रोसेस के लिए पेटीएम प्रमुख बैंकों के साथ साझेदारी करेगा।
हर कोई ले सकता फायदा
पेटीएम के इस क्रेडिट कार्ड का फायदा हर कोई ले सकेगा। भावेश गुप्ता (पेटीएम लेंडिंग के सीईओ) के अनुसार हमारे देश में क्रेडिट कार्ड को अभी भी समाज के संपन्न वर्ग का ही एक प्रोडक्ट माना जाता है और हर कोई इसके फायदे का लाभ नहीं उठा सकता। पेटीएम का उद्देश्य क्रेडिट प्रदान करना है, जिससे भारत के इच्छुक युवाओं और पेशेवरों को फायदा मिलेगा। पेटीएम क्रेडिट कार्ड की हर लेन-देन पर कैशबैक का फायदा मिलेगा। आपको रिवार्ड पॉइंट्स भी मिलेंगे, जो कभी भी एक्सपायर नहीं होंगे। आप पेटीएम ईकोसिस्टम में विभिन्न पेमेंट के लिए भी इन रिवार्ड पॉइंट्स का उपयोग कर सकेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
