नई दिल्ली, नवंबर 13। डिजिटल भुगतान और फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म पेटीएम के लगभग 350 पूर्व और वर्तमान कर्मचारी कंपनी के 2.5 अरब डॉलर के आईपीओ की बदौलत करोड़पति बनने जा रहे हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन पेटीएम कर्मचारियों में से प्रत्येक के पास अब कम से कम 1 करोड़ रुपये की दौलत होगी। बता दें कि 18,300 करोड़ रुपये की शेयरों की सेल के साथ पेटीएम आईपीओ एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ा फिनटेक आईपीओ बन गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर सिद्धार्थ पांडे, जो नौ साल पहले पेटीएम में शामिल हुए थे, अगले हफ्ते कंपनी की लिस्टिंग के बाद करोड़पति बनने के लिए तैयार हैं।
1000 से कम कर्मचारी
9 साल पहले पेटीएम एक छोटी पेमेंट कंपनी थी जिसमें 1,000 से कम कर्मचारी थे। सिद्दार्थ पांडे के पिता उनके पेटीएम में काम करने के खिलाफ। वे अपने पिता के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए कहते हैं कि उनके पिता बहुत डिमोटिवेट थे। उन्होंने कहा था कि यह पेटीएम क्या है? एक बार ऐसी कंपनी में काम करो, जिसके बारे में लोग जानते हों।
पेटीएम छोड़ कर भी करोड़पति
39 वर्षीय पांडे अब पेटीएम के लिए काम नहीं करते हैं। वह किसी अन्य स्टार्ट-अप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सात वर्षों तक कंपनी के साथ काम किया। इस दौरान उन्होंने हजारों शेयर जमा किए। 12 नवंबर को पेटीएम शेयरों की कीमत 2,150 रुपये थी, जिसका मतलब है कि जल्द ही पांडे के पास मौजूद शेयरों की कीमत 1 मिलियन डॉलर से अधिक होगी।
पेटीएम का आईपीओ
बुधवार को भारत के सबसे बड़े आईपीओ यानी पेटीएम का इश्यू 1.89 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ। कंपनी का आईपीओ 18,300 करोड़ रुपये का था, जिससे यह देश की सबसे वैल्यू वाली कंपनियों में से एक बन गई। स्टॉक एक्सचेंजों पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को आईपीओ में 4.83 करोड़ शेयरों के मुकाबले 9.14 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिले।
कैसे चेक करें स्टेटस
यदि आपने भी पेटीएम के आईपीओ में आवेदन किया है तो बता दें कि शेयर अलॉटमेंट की तारीख 15 नवंबर है। स्टेटस चेक करने के लिए बीएसई लिंक पर लॉग इन करें - bseindia.com/investors/appli_check.aspx। पेटीएम आईपीओ चुनें और फिर अपना पेटीएम आईपीओ ऐप्लिकेशन नंबर दर्ज करें। अपनी पैन कार्ड डिटेल दर्ज करें। 'I'm not a robot' पर क्लिक करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। आपको अपने आवेदन की आवंटन स्थिति का पता चल जाएगा।
अगले हफ्ते होगी लिस्ट
रिटेल निवेशकों के लिए अलग रखा गया हिस्सा जल्दी ही ओवरसब्सक्राइब हो गया था। एफआईआई सहित संस्थागत खरीदारों ने बुधवार को शेयरों की बिक्री में तेजी से खरीदारी की और आरक्षित शेयरों के मुकाबले 2.79 गुना आवेदन भेजे। रिटेल निवेशकों ने आरक्षित 87 लाख शेयरों के 1.66 गुना के लिए आवेदन किए। पेटीएम का शेयर अब अगले हफ्ते बंपर लिस्टिंग के लिए तैयार है और यह भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से एक होगी। पेटीएम ने अपने शेयरों की कीमत 2,080-2,150 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में तय की थी, जिससे कंपनी के प्राइस बैंड के ऊपरी भाव से इसकी वैल्यू 1.39 लाख करोड़ रुपये आंकी गयी थी। यह कोल इंडिया के एक दशक पहले की वैल्यू से भी 15,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
