नई दिल्ली। अगर आप किराए के घर में रहते हैं, या आपने दुकान किराए पर ले रखी है, तो आप किराया देने का तरीका थोड़ा बदल सकते हैं। अगर आप किराया नकद की जगह ऑनलाइन देंगे तो आपको तगड़ा कैशबैंक मिल सकता है। अगर आप चाहते हैं कि यह कैशबैक मिले तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
पेटीएम ने दी है यह सुविधा
वैसे तो क्रेडिट कार्ड से खरीदारी जैसे काम ही होते हैं। लेकिन पेटीएम ने इसमें एक फायदा और जोड़ दिया है। पेटीएम ने अपने प्लेटफार्म पर एक फीचर जोड़ा है। इसका नाम है रेंट पेमेंट। अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं, तो आपको रेट चुकाने पर कैशबैक दिया जाएगा।
क्रेडिट कार्ड से करें भुगतान
अगर आप पेटीएम पर जाकर अपना घर या दुकान का किराया क्रेडिट कार्ड से चुकाते हैं तो आपको 1000 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा। पेटीएम ने अपने रेंट पेमेंट फीचर का अब विस्तार कर दिया है। अब इस फीचर के साथ क्रेडिट कार्ड से मकान मालिक के बैंक अकाउंट में रेंट पे करने की सुविधा दी गई है। अभी तक पेटीएम पर यूपीआई, डेबिट कार्ड और नेटबैंकिंग के जरिए ही रेंट पेमेंट की सुविधा दी जा रही थी।
रिवार्ड प्वाइंट भी मिलेंगे
पेटीएम के जरिये रेंट चुकाने वाले लोगों को ऐसे ट्रांजैक्शन पर 1000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इस कैशबैक के अलावा लोगों को रेंट पेमेंट पर क्रेडिट कार्ड प्वाइंट्स भी अलग से मिलेंगे। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से रेंट चुकाने का दूसरा फायदा यह होगा कि वे क्रेडिट लिमिट का उपयोग अपने अन्य जरूरी काम में कर सकेंगे।
ऐसे चुकाएं पेटीएम पर जाकर रेंट
पेटीएम के माध्यम से अगर क्रेडिट कार्ड से रेंट चुकाना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप फॉलो करना होगा। सबसे पहले आप पेटीएम के होम स्क्रीन पर दिए गए रिचार्ज एंड पे बिल्स सेक्शन में जाकर रेंट पेमेंट का विकल्प चुनें। इसके बाद मकान मालिक का बैंक अकाउंट नंबर और अपने क्रेडिट कार्ड का विवरण डालकर रेंट का भुगतान कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications