Paushak Stocks : बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 203.01 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़ कर 59,959.85 पर बंद हुआ। निफ्टी 49.80 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़ कर 17,786.80 पर बंद हुआ। कल लगभग 1470 शेयरों में तेजी आई, 1868 शेयरों में गिरावट आई और 114 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। कहा जाता है कि शेयर बाजार लंबी अवधि का खेल है। लंबी अवधि में ही एक शेयर ने निवेशकों को काफी भारी रिटर्न दिया है। इस शेयर निवेशकों को 12488 फीसदी रिटर्न दिया है। जानते हैं इस शेयर की डिटेल।

पोषक का शेयर
हम बात कर रहे हैं पोषक की। पोषक का शेयर 10 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 26 अक्टूबर 2012 को 67.50 रु पर था, जबकि कल यह 8497.35 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 12488.67 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा करीब 125 गुना कर दिया। इससे निवेशकों के 50 हजार रु करीब 62.50 लाख रु बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
शुरुआत से रिटर्न
12 मई 2006 को यह शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर आया था। उस दिन यह शेयर 304.25 रु पर था, जबकि कल यह 8497.25 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 2,693 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इससे यानी इसने निवेशकों का पैसा बीते 16 सालों में करीब 28 गुना कर दिया और उनके 1 लाख रु 27.93 लाख रु से अधिक बन गए।

5 साल का रिटर्न
03 नवबर 2017 को यह शेयर 906.70 रु पर था, जबकि कल यह 8497.25 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 837.17 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इससे यानी इसने निवेशकों का पैसा बीते 5 सालों में 9.37 गुना कर दिया और उनके 1 लाख रु 9.37 लाख रु बन गए।
बाकी अवधियों का रिटर्न
पोषक के शेयर का 1 साल का रिटर्न निगेटिव 26.81 फीसदी रहा है। मगर इसने 6 महीने में 22.49 फीसदी का नुकसान कराया है। बीते एक महीने में यह 4.50 फीसदी गिरा है। 2022 में अब तक यह 19.74 फीसदी गिर चुका है। वहीं बीते हफ्ते यह 1.73 फीसदी नुकसान कराया है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 12,400 रु और निचला स्तर 8199 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 2,612.60 करोड़ रु है।

जानिए कंपनी के बारे में
पोषक गुजरात, भारत में स्थित एलेम्बिक समूह की कंपनियों का हिस्सा है। एलेम्बिक लिमिटेड भारत की सबसे पुरानी दवा कंपनी है जिसकी स्थापना 1907 में हुई थी और इसने 5 साल पहले "सौ साल की सालगिरह" मनाई है। वर्षों से पोषक ने फॉस्जीन और इसके डेरिवेटिव मैन्युफैक्चरिंग में एक मल्टी-प्रोडक्ट क्षमता स्थापित की है। कंपनी की मजबूती पर नजर डालें तो यह 35 साल की सेफ फॉस्जीन हैंडलिंग कर चुकी है। वहीं रासायनिक संश्लेषण में 100 साल का इतिहास, आंतरिक आरएंडडी और प्रोसेस डेवलपमेंट कैपिबिलिटी, 5एल से 10एल तक के प्रोग्रेसिव स्केल-अप के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, मजबूत क्वालिटी और सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम्स और कंटिन्यूअस कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन प्रोग्राम इसके मजबूत पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इसका टार्गेट विश्व स्तर पर स्वीकार्य एथिकल फ्रेमवर्क के दायरे में काम करना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications