कोरोनावायरस से जंग में प्रधानमंत्री का साथ देने के लिए देश में पीएम केयर्स फंड में दान देने की एक तरह से होड़ लग गई है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस से जंग में प्रधानमंत्री का साथ देने के लिए देश में पीएम केयर्स फंड में दान देने की एक तरह से होड़ लग गई है। कोरोनावायरस से निपटने के लिए कॉर्पोरेट वर्ल्ड भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। जानकारी दें कि दो दिन पहले रतन टाटा के एक हजार 500 करोड़ रुपये डोनेट करने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी सोमवार को पीएम केयर फंड में 500 करोड़ रुपये देने का ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से 5-5 करोड़ रुपये महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दिए जाएंगे। इसी के साथ अब कोरोना वायरस से जंग में योगगुरु बाबा रामदेव भी सामने आ गए हैं। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ाई को 25 करोड़ रुपए पीएम केयर फंड में दिए हैं।

पतंजलि ने पीएम केयर फंड में दिए 25 करोड़ रुपये
जी हां कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ भी मैदान में उतर गई है। पतंजलि ने प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं राहत कोष (पीएम केयर फंड) में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इस बारे में योग गुरू स्वामी रामदेव ने एलान किया। इसके अलावा पतंजलि और उसकी सहयोगी संस्थाओं, रुचि सोया ग्रुप के कर्मचारी समेत सभी कर्मचारी भी अपना एक-एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष को दान करेंगे, जिससे स्टाफ की सैलरी से 1.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त योगदान होगा। इसके साथ ही पतंजलि के कई संस्थानों का इस्तेमाल लोगों को क्वारंटाइन करने में किए जाने की भी पेशकश की गई है।
पतंजलि ने अपने 5 संस्थानों का इस्तेमाल किसी भी आपात स्थिति में किए जाने की भी पेशकश की गई है। बाबा रामदेव ने कहा कि इन 5 संस्थाओं में हरिद्वार का योगाग्राम, दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता और सोलन में स्थित आश्रम शामिल हैं। यहां 1500 बेड की और खाने पीने की पूरी व्यवस्था है। बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि पतंजलि ने 600 जिलों, 5000 तहसीलों, 2.5 लाख गांवों तक फैले हुए लाखों प्रशिक्षित वॉलंटियर्स भी पीएम को इस्तेमाल करने की पेशकश की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
