बाबा रामदेव की अगुवाई वाला हरिद्वार बेस्ड पतंजलि ग्रुप इस वित्त वर्ष में 25,000 करोड़ के टर्नओवर की उम्मीद कर रहा है।
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की अगुवाई वाला हरिद्वार बेस्ड पतंजलि ग्रुप इस वित्त वर्ष में 25,000 करोड़ के टर्नओवर की उम्मीद कर रहा है। बता दें कि ग्रुप का लक्ष्य आने वाले सालों में देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी बनना है। इस बात की जानकारी योग गुरु बाबा रामदेव ने स्वयं शुक्रवार को यह बात कही है।

एक साल के दौरान करोबार 30 से 40 हजार करोड़ का लक्ष्य
बता दें कि बाबा रामदेव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रुचि सोया का इस वित्तीय वर्ष में 12000 करोड़ और पतंजलि का 13000 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों का अगले एक साल के दौरान करोबार 30 से 40 हजार करोड़ रुपए करने का प्रयास किया जाएगा। पतंजलि ने रुचि सोया का 4500 करोड़ रुपए में सरकार के हस्तक्षेप के बिना अधिग्रहण किया गया है। योग गुरु ने कहा कि यूनीलीवर अभी तक एफएमजीसी क्षेत्र की नम्बर एक कम्पनी है लेकिन अगले साल तक उनकी कंपनी यह स्थान हासिल कर लेगी।
वहीं उन्होंने कहा कि पिछले नौ माह से पतंजलि की बाजार हिस्सेदारी को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है लेकिन उसके किसी भी उत्पाद का हिस्सेदारी में कमी नहीं आई है बल्कि पिछले साल की तुलना में कारोबार बढ़ा ही है। दवा, शहद और सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों पर कोई असर नहीं हुआ है।
कारोबार में तीन से पांच गुना वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित
बाबा रामदेव के अनुसार अगले दो से पांच साल के दौरान रुचि सोया के कारोबार में तीन से पांच गुना वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोयाबीन से बने न्यूट्रीला के तीन नए उत्पाद बाजार में जल्द जारी किए जाएंगे। ये उत्पाद हृदय रोग और कालेस्ट्रोल को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि रचि सोया और पतंजलि के माध्यम से वह देश में पांच लाख लोगों को रोजगार तथा व्यापक पैमाने पर किसानों को लाभान्वित करना चाहते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
