Bonus Share Record Date: शेयर मार्केट में बुधवार (10 सितंबर) को दमदार तेजी के साथ कारोबार होता हुआ दिख रहा है। इस बीच कई कंपनियों के शेयर अलग-अलग कॉर्पोरेट एक्शन और खबरों को लेकर निवेशकों के रडार पर हैं। इस बीच दो ऐसी कंपनियां हैं जिसने फ्री में शेयर यानी बोनस शेयर देने की घोषणा की है और उसको लेकर इन दोनों कंपनियों के शेयर फोकस में हैं।

इन दोनों में से एक कंपनी ने तो निवेशकों का पैसा महज 6 महीने में ही दो गुना कर दिया है। यदि आप इन दोनों कंपनियों के बोनस इश्यू का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास बढ़िया मौका है। दरअसल, आज इन दोनों में एक कंपनी के शेयर आज एक्स-डेट के तौर पर कारोबार करेंगे जबकि दूसरे के लिए आपके पास 3 दिन का मौका है।
हम यहां जिन दो कंपनियों की चर्चा कर रहे हैं उनमें FMCG दिग्गज पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods Bonus Issue) और सिगरेट बनाने वाली मशहूर कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (Godfrey Phillips India Bonus Share) शामिल है। रिकॉर्ड डेट तक पोर्टफोलियो में शेयर रखने वाले निवेशकों को उनके वर्तमान शेयर के लिए फ्री में एक्स्ट्रा शेयर मिलेंगे।
Patanjali Foods Bonus Issue Record Date: पतंजलि फूड्स बोनस शेयर
योग गुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयर 11 सितंबर 2025 को बोनस के लिए एक्स-ट्रेड करेंगे। यानी कंपनी ने शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 11 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी ने बोनस शेयर का अनुपात 2:1 रखा है। इसका मतलब है कि शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले फ्री में 2 शेयर मिलेंगे।
पिछले एक साल की बात करें तो पतंजलि फूड्स के शेयर कुछ खास नहीं कर पाए हैं और स्टॉक इस अवधि में 6 फीसदी गिरा है, जबकि 2 साल में इनका रिटर्न 39 प्रतिशत रहा है। आज यानी बुधवार (10 सितंबर) को बीएसई पर सुबह 9:42 बजे कंपनी के शेयर 1803 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे थे।
Godfrey Phillips India Bonus Share Record Date : गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया बोनस शेयर
सिगरेट बनाने के कारोबार में जुटी दिग्गज कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। बोनस के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए कंपनी ने 16 सितंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। गॉडफ्रे फिलिप्स ने 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि हर एक शेयर पर फ्री में दो शेयर मिलेंगे।
रिटर्न की बात करें तो गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर 6 महीने में करीब 105 प्रतिशत चढ़े हैं। यानी 6 महीने में निवेशकों को पैसा दोगुना से अधिक हो गया है। वहीं इस साल अब तक स्टॉक 117 प्रतिशत से अधिक उछला है। 5 साल की लंबी अवधि में स्टॉक ने करीब 1100 फीसद का रिटर्न दिया है। आज यानी बुधवार (10 सितंबर) को बीएसई पर सुबह 9:42 बजे कंपनी के शेयर 10787 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे थे।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
