Patanjali Dividend 2025: पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने गुरुवार को बताया कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 31 प्रतिशत घटकर 180.35 करोड़ रुपये रह गया। इसका कारण बढ़े हुए खर्च हैं। एक साल पहले इसी तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 262.72 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए अंतिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट की भी घोषणा की। बता दें कि पतंजलि फूड्स एक लीडिंग FMCG कंपनी है, जिसका समर्थन प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव किया करते है।
पतंजलि का डिविडेंड 2025
बीएसई 200 कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 2 रुपये के फाइनल कैश रिवार्ड की रिकॉर्ड डेट तय की है, जिसकी घोषणा इस वर्ष मई में की गई थी। रिकॉर्ड डेट वह होती है जब कोई कंपनी डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट या बोनस इश्यू के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान करती है।
पतंजलि डिविडेंड 2025 रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने अंतिम डिविडेंड के लिए 3 सितंबर, 2025 को रिकॉर्ड डेट घोषित की है। पतंजलि फूड्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2 रुपये फेट वैल्यू के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 2 रुपये के अंतिम लाभांश के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में 03 सितंबर 2025 तय की है।
कंपनी ने अगस्त माह की एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने 14 अगस्त, 2025 को आयोजित अपनी बैठक में बुधवार, 3 सितंबर, 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है, ताकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 2.00 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 2.00 रुपये (100%) का फाइनल डिविडेंड प्राप्त करने के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित की जा सके।
कंपनी की 39वीं वार्षिक आम बैठक शनिवार, 27 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।
पतंजलि फूड्स के Q1 नतीजे
नियामक फाइलिंग के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून अवधि में कुल आय बढ़कर 8,912.69 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 7,202.35 करोड़ रुपये थी। जून तिमाही के दौरान, अन्य खर्चों में बढ़ोतरी हुई। खासकर विज्ञापनों पर खर्च के कारण।
कंपनी ने कहा कि 31 मई, 2025 से कच्चे पाम, सूरजमुखी और सोयाबीन तेलों पर मूल सीमा शुल्क घटकर 10 प्रतिशत रह गया। इससे वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में खाद्य तेल की मांग प्रभावित हुई। बता दें कि पतंजलि फ़ूड्स एडिबल ऑयल के क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
