योग गुरू बाबा रामदेव के लिए बड़ी खुशखबरी है। रुचि सोया कंपनी अब बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की हो गई है। मालूम हो कि रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने बुधवार को 4,350 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।
नई दिल्ली: योग गुरू बाबा रामदेव के लिए बड़ी खुशखबरी है। रुचि सोया कंपनी अब बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की हो गई है। मालूम हो कि रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने बुधवार को 4,350 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। पतंजलि आयुर्वेद का यह पहला बड़ा अधिग्रहण है। वही इस सप्ताह होने वाला दूसरा सबसे बड़ा अधिग्रहण है। जानकारी दें कि इससे पहले सोमवार को दुनिया के बड़े स्टील मेकर आर्सेलर मित्तल ने जापान के निप्पन स्टील के साथ मिलकर एस्सार स्टील का 42,000 करोड़ रुपए में अधिग्रहण किया था।

पतंजलि आयुर्वेद को अधिग्रहण करने का अप्रूवल 2019 में हुआ हासिल
पतंजलि ने सोया फूड ब्रांड न्यूट्रीला मेकर रुचि सोया का अधिग्रहण इंसाल्वेंसी प्रक्रिया का तहत किया। पतंजलि के प्रवक्ता का कहना है कि रुचि सोया के अधिग्रहण से जुड़ी सारी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है और साथ में सभी राशि भी जमा कर दी है। रुचि सोया के अधिग्रहण के बाद रामदेव ने 125 करोड़ देशवासियों के सहयोग व समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। दिसंबर 2017 में नेशनल लॉ ट्रिब्यून (एनसीएलटी) ने इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया के तहत रुचि सोया नीलामी का आदेश दिया था। वहीं साल 2019 में पतंजलि आयुर्वेद ने रुचि सोया को अधिग्रहण करने का अप्रूवल हासिल किया था। हालांकि एनसीएलटी ने पतंजलि की ओर से जमा कराए गए 600 करोड़ रुपए के स्रोत के बारे में सही जानकारी न मिलने पर अधिग्रहण के फैसले को सुरक्षित रख लिया था।
डील 4,350 करोड़ रुपए में हूई पूरी
मालूम हो कि पतंजलि के पास इस अधिग्रहण से इडिबल ऑयल प्लांट के साथ ही सोयाबीन ऑयल ब्रांड जैसे महाकोष और रुचि गोल्ड हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक पतंजलि ने रुचि सोया को 1000 करोड़ रुपए इक्विटी और 3250 करोड़ रुपए कर्ज के जरिए चुकाए गए। इस तरह पूरी डील 4,350 करोड़ रुपए में पूरी हूई और रुचि सोया आधिकारिक तौर पर पतंजलि समूह की फर्म बन गई है।
बैंकों का 9,345 करोड़ रुपए था बकाया
बैंकों पर खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया का 9,345 करोड़ रुपए का बकाया था। जिसमें भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह का कुल 9,345 करोड़ रुपए बकाया था। इसके साथ ही एसबीआई का 1800 करोड़ रुपए, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 816 करोड़, पंजाब नेशनल बैंक का 743 करोड़ और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक का 608 करोड़ रुपए बकाया था। वहीं डीबीएस का 243 करोड़ रुपए का बकाया था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications