ऑटो सेक्टर के लिए आई अच्छी खबर आई है। फेस्टिव सीजन ने कारों की डिमांड बढ़ाई है। पिछले कुछ दिनों से महामारी के चलते आर्थिक सुस्ती की मार झेल रहे ऑटोमोबाइल सेक्टर को त्योहारी सीजन से रिकवरी के संकेत मिले हैं।
नई दिल्ली: ऑटो सेक्टर के लिए आई अच्छी खबर आई है। फेस्टिव सीजन ने कारों की डिमांड बढ़ाई है। पिछले कुछ दिनों से महामारी के चलते आर्थिक सुस्ती की मार झेल रहे ऑटोमोबाइल सेक्टर को त्योहारी सीजन से रिकवरी के संकेत मिले हैं। ऑटो कंपिनयों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) ने शुक्रवार को बताया कि त्योहारी मांग के कारण नवंबर 2020 में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री 12.73 फीसदी बढ़कर 2,85,367 हो गई। नवंबर 2019 में यह बिक्री 2,53,139 थी। ऑटो इंडस्ट्री का मानना है कि आगे के व्यापक आर्थिक हालात ही तय करेंगे कि आने वाले दिनों में ऑटो की डिमांड किस तरह की रहेगी। सावधान : Covid-19 vaccine लगवाने से पहले इन 5 बातों पर ध्यान दें ये भी पढ़ें

बाइक की बिक्री 14.9% बढ़ी
बता दें कि एसआईएएम के ताजा आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2020 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.43 प्रतिशत बढ़कर 16,00,379 इकाई हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 14,10,939 इकाई था। इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 14.9 प्रतिशत बढ़कर 10,26,705 इकाई हो गई, जबकि स्कूटर की बिक्री में 9.29 प्रतिशत की तेजी हुई। पिछले साल नवंबर में स्कूटर की बिक्री 4,59,851 इकाई थी, जो समीक्षाधीन माह में बढ़कर 5,02,561 इकाई हो गई। हालांकि, इस दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री 57.64 प्रतिशत घटकर 23,626 इकाई रह गई जो नवंबर 2019 में 55,778 इकाई थी।
त्योहारी सीजन के दौरान वाहनों की डिमांड बढ़ी
इस बीच सिआम के महानिदेशक का कहना है कि नवंबर महीने में थोक बिक्री के आंकड़ों में तेजी दर्ज की गई। यात्री वाहनों की बिक्री में 12.73 फीसदी और दोपहिया में 13.43 फीसदी का उछाल पिछले साल नवंबर के मुकाबले देखा गया। इससे साफ है कि त्योहारी सीजन के दौरान वाहनों की डिमांड में इजाफा हुआ। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोपहिया की खुदरा बिक्री में थोक बिक्री के मुकाबले कमी रही, लेकिन आने वाले समय में जैसे ही ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEMs) के साथ डीलर्स का बिजनेस बढ़ेगा यह अंतर खत्म हो जाएगा। राजेश मेनन का कहना है कि त्योहारी सीजन से कुछ खास क्षेत्रों में रिकवरी देखी गई है। हालांकि, व्यापक तौर पर आर्थिक हालात तय करेंगे कि आने वाले दिनों में इंडस्ट्री की परफार्मेंस कैसी रहेगी।
यामहा सेल में आया 35 फीसदी का उछाल
यामहा मोटर इंडिया की साल 2019 के 39406 वाहनों की बिक्री की तुलना में नवंबर, 2020 में कुल बिक्री 35% बढ़कर 53208 वाहनों की रही। कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के खुलने के बाद से पिछले पांच महीनों में कंपनी की कुल बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
बजाज ऑटो की 5 फीसदी बढ़ी सेल
दोपहिया और कमर्शियल वाहन निर्माता बजाज ऑटो को साल-दर-साल के आधार पर नवंबर के दौरान कुल बिक्री में 5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के अनुसार नवंबर माह के दौरान पिछले साल के नवंबर की तुलना में कुल बिक्री 4,03,223 इकाइयों से बढ़कर 4,22,240 इकाई हो गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
