अगस्त माह में ऑटो सेक्टर में बड़ी मंदी देखने को मिली थी। वहीं सितंबर में भी यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट रही थी। लेकिन मंदी के बीच में ऑटोमोबाइल सेक्टर से बड़ी राहत की खबर सामने आई है।
नई दिल्ली: अगस्त माह में ऑटो सेक्टर में बड़ी मंदी देखने को मिली थी। वहीं सितंबर में भी यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट रही थी। लेकिन मंदी के बीच में ऑटोमोबाइल सेक्टर से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जी हां अक्टूबर माह में यात्री वाहनों की रिटेल सेल्स में 11% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने मंगलवार को ऐलान किया कि पैसेंजर व्हीकल के रिटेल सेल्स में अक्टूबर माह में 11 % की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस साल अक्टूबर माह में 2,48,036 वाहनों की बिक्री हुई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की मानें, तो पिछले साल अक्टूबर माह में पैसेंजर व्हीकल सेल्स का आंकड़ा 2,23,498 यूनिट था।

टू-व्हीलर सेल्स में 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज
वहीं इस साल अक्टूबर माह में टू-व्हीलर सेल्स में भी 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस साल अक्टूबर में टू-व्हीलर सेल 13,34,941 रही, जो कि पिछले साल इसी माह 12,70,261 थी। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री चार फीसदी बढ़कर 17,09,610 यूनिट हो गई है। हालांकि कॉमर्शियल व्हीकल सेल्स में पिछले साल के मुकाबले 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अगर सभी कैटेगरी के कुल वाहन बिक्री की बात करें, तो इसमें चार फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस साल अक्टूबर माह में 17,09,610 वाहनों की बिक्री हुई थी। यह आंकड़ा पिछले साल अक्टूबर माह में 16,38,832 थी।
ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए फेस्टिवल सीजन काफी अच्छी
फाडा के अध्यक्ष आशीष हर्षकाले ने कहा कि अक्टूबर रिटेल सेल्स के सकरात्मक परिणाम रहे हैं। फेस्टिवल सीजन ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी फायदेमंद रही। इससे ऑटो इंडस्ट्री खासकर डीलरों को काफी राहत मिली है। काले ने कहा कि टू-व्हीलर इन्वेंट्री को कम किया जा सका है, जो कि काफी अलार्मिंग स्टेज पर थी। ऑटो इंडस्ट्री कई महीनों से सुस्ती के दौर से गुजर रहा थी। वहीं उन्होंने कहा कि त्योहारी मौसम की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में डीलरशिप में ग्राहकों की अच्छी-खासी संख्या रही। जिससे उपभोक्ता की धारणा सकारात्मक रही।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
