Paresh Rawal Net Worth: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परेश रावल का आज 30 मई को बर्थडे है. वे शुक्रवार को 70 साल के हो गए हैं. परेश रावल फिल्म हेरा फेरी 3 से बाहर होने की वजह से भी इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्म से अचानक अलग होने की खबर से हिंदी फिल्म जगत में हलचल मच गई.
राजू और बाबू भैया में बढ़ी टकरार
रावल ने अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स को 11 लाख रुपए की साइनिंग अमाउंट लौटा दी है. साथ ही 15 फीसदी सालाना ब्याज भी दिया है. बता दें कि हेरा फेरी फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी. उससे बाद फिर हेरा फेरी साल 2006 में आई थी. अब इसके तीसरे पार्ट आने की तैयारी चल रही. लेकिन परेश रावल यानी बाबू भैया का फिल्म से अचानक बाहर निकलना झटका माना रहा है.
परेश रावल की कुल संपत्ति
परेश रावल ने अपने फिल्मी कैरियर में करीब 240 फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक परेश रावल की कुल संपत्ति 198 करोड़ रुपए आंकी गई है. उनकी मंथली इनकम कथित तौर पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है, जो फिल्मों, विज्ञापनों, प्रोडक्शन वेंचर्स और रियल एस्टेट निवेश जैसे अलग-अलग सोर्से से हुई है.
एक्टर रावल मुंबई के जुहू में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपए है. इसके अलावा उन्होंने मुंबई और अहमदाबाद में रियल एस्टेट में भी निवेश किया है.

परेश रावल का फिल्मी सफर
परेश रावल ने 1985 में फिल्म अर्जुन से बॉलीवुड में अपनी कैरियर की शुरुआत की. फिर 1986 में नाम की सफलता के बाद पॉप्युलरटी मिली. इन सालों में उन्होंने हेराफेरी, हंगामा, भागम भाग, वेलकम, ओएमजी - ओह माय गॉड!, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, आवारा पागल दीवाना, अंदाज़ अपना अपना और चुप चुप के जैसी फिल्मों में यादगार एक्टिंग किया है. आगे परेश की आने वाली फिल्मों में वेलकम टू द जंगल, भूत बंगला और थामा जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
