नई दिल्ली, जुलाई 5। भारत में सिंगल यूज वाले प्लास्टिक उत्पादों से पर्यावरण को होने वाले भारी नुकसान को कम करने के लिए इन पर प्रतिबंध लगा दिया। सरकार ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि देश भर में चिन्हित सिंगल यूज वाली प्लास्टिक वस्तुओं के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। मजे की बात यह है कि इस बैन से कागज उत्पादों की मांग बढ़ गयी है और शेयर बाजार में इस सेगमेंट की कंपनियों में तेजी दिख रही है। आगे जानिए कि किस शेयर में कितनी तेजी है।
बीते एक महीने में सेषसायी पेपर के अलावा कागज बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में काफी बढ़त हुई है। जबकि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में काफी गिरावट आई है। सबसे पहले बात करें सेषसायी पेपर की ही तो इसका शेयर एक महीने के दौरान करीब 5 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं तमिलनाडु न्यूजप्रिंट एंड पेपर्स के शेयर में एक महीने में 7.64 प्रतिशत की तेजी आई है। सतिया इंडस्ट्रीज के शेयर में बीते एक महीने में 14.22 फीसदी की भारी भरकम तेजी दिखी है। वहीं वेस्ट कोस्ट पेपर मिल्स के शेयर में बीते 5 दिनों में ही 5.33 फीसदी की तेजी आई है। पर एक महीने में यह शेयर 2.6 फीसदी फिसला है। यदि इन कंपनियों के पेपर प्रोडक्ट की मांग बढ़ती है तो इनकी इनकम में सुधार होगा, जिसका इन कंपनियों के शेयरों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। कई एसयूपी उत्पादों पर पाबंदी लगाई गई है। इस लिस्ट में ईयरबड, गुब्बारे के लिए प्लास्टिक की छड़ और झंडे, कैंडी स्टिक के साथ साथ आइसक्रीम स्टिक, पॉलीस्टाइनिन (थर्मोकोल), प्लेट, कप, गिलास और कांटे-चम्मच शामिल हैं। साथ ही प्लास्टिक चाकू, पुआल, ट्रे, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट के पैकेट, 100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक या पीवीसी बैनर और स्टिरर पर भी बैन लगाया गया है। भारत में हाल ही में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन लगाया गया है। इसलिए इसे प्रभावी ढंग से लागू होने में समय लग सकता है। प्लास्टिक प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए, सरकारी अधिकारियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कंट्रोल रूम तैयार किए हैं। प्रतिबंधित सिंगल यूज वाली प्लास्टिक वस्तुओं के अवैध निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग की जांच के लिए विशेष दल भी बनाए गए हैं। आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। दोपहर में सेंसेक्स 474.40 अंक या 0.89% ऊपर 53709.17 पर और निफ्टी 146.40 अंक या 0.92% ऊपर 15981.80 पर है। लगभग 2126 शेयरों में तेजी आई, 919 शेयरों में गिरावट आई और 126 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। कल शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई थी। जहां सेंसेक्स करीब 326.84 अंक की तेजी के साथ 53234.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 83.40 अंक की तेजी के साथ 15835.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा कल बीएसई में कुल 3,566 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,026 शेयर तेजी के साथ और 1,360 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
सेषसायी पेपर शेयर
ये हैं बाकी शेयर
ये सब चीजें हो गयी हैं बैन
क्या हो रहा लोगों पर असर
शेयर बाजार का हाल
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications