Panchayat Season 4 Promo Release: अमेजन प्राइम वीडियो ने वेब सीरिज लवर्स को खुशखबरी दे दी है। सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 जल्द ही देखने को मिल गई है। अमेजन प्राइम वीडियो ने कुछ देर पहले ही एक प्रोमो वीडियो के जरिए ये साफ किया है कि उनका पंचायत सीजन 4 (Panchayat 4) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने आ रहा है।
जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, संविका, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा सहित अन्य स्टार्स इस वेब सीरिज में शामिल हैं। पंचायत वेब सीरिज को तीन अवॉर्ड मिल चुके हैं और रिलीज होने पर हर तरफ से इसे जबरदस्त तारीफें मिली थी।

पंचायत सीजन 4 वेब सीरीज जल्द होगी रिलीज
अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो शेयर कर जानकारी दी कि पंचायत का चौथा सीजन 2 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। पंचायत वेब सीरीज सबसे पहले साल 2020 में आई थी। वेब सीरीज पंचायत ने अपने पांच साल पूरे कर लिए हैं और इस खास मौके पर मेकर्स ने पंचायत 4 की रिलीज डेट बता दी है। फैंस को इसके लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि ये नया जुलाई में ही ओटीटी पर देखने को मिलेगा।
फुलेरा की दुनिया में नजर आ सकती है नई कहानी
पंचायत सीरीज के पहले तीन सीजन अपनी बेहतरीन कहानी और कलाकारों की दमदार एक्टिंग की वजह से काफी फेमस हो गए थे। इसके बाद दूसरा सीजन 2022 और तीसरा सीजन 2023 में आया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। अब पंचायत 4 के साथ एक बार फिर फुलेरा की दुनिया में नई कहानी और इमोशनल पल देखने को मिल सकती है।
इस सीरीज में दिखाए गए गांव की सादगी लोगों को काफी पसंद आई थी। प्रोमो वीडियो से ये साफ हो रहा है कि पंचायत 4 में और भी मजेदार कहानियां, हंसी-मजाक और इमोशनल पल देखने को मिलेंगे, जो फुलेरा की दुनिया को दर्शकों के और करीब लेकर आएंगे।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया रिएक्ट
प्रोमो रिलीज होने पर सोशल मीडिया पर वेब सीरिज के फैंस ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के पोस्ट पर कमेंट करना शुरु कर दिया है। एक यूजर ने पोस्ट करके कमेंट कर लिखा, 'इतने सारे किरदारों को एक साथ देखकर मजा आएया।' वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'क्या कमाल का वीडियो... सोचो अगर ये सब पंचायत 4 में आ जाएंगे तो कैया रहेगा?' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'पंचायत 4 बेहद शानदार लग रहा है, क्या इसमें कोई नया Twist देखने को मिल सकता है?' पंचायत 4 को लेकर फैंस बहुत उत्सुक हैं और ऐसे अभी तक कई लोग पोस्ट पर कमेंट्स कर चुके हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
