Pan Aadhaar Link Fine: पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 रखी गई थी। सरकार द्वारा यह भी बताया गया था कि अगर आप इस समय तक बैंक को आधार कार्ड से लिंक नहीं करते हैं तो आपको जुर्माना भी देना पड़ेगा। भारत में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अब तक पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है और अब सरकार उनसे दबा कर जुर्माना वसूल रही है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक अब तक सरकार के द्वारा बैंक और आधार लिंक ना करने वाले लोगों से 600 करोड़ रुपए से ज्यादा का पैसा जुर्माने के तौर पर वसूला गया है। गौरतालाब है कि कि इस बात की जानकारी सरकार के द्वारा संसद में दी गई है।
जानकारी के लिए बता दे कि अभी जमाने के रूप में और भी पैसे वसूले जाने हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक 11.48 करोड़ ऐसे और पैन कार्ड है जिन्हें आधार कार्ड से लिंक नहीं किया गया है। यह डेटा 29 जनवरी 2024 तक का है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन लोगों ने 30 जून 2023 तक अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं किया है, उन्हें अब 1000 रुपए का जुर्माना देना पड़ रहा है। अगर अब आप अपना पैन और आधार कार्ड लिंक करवाना चाहते हैं, तो 1000 का जुर्माना जमा करने के बाद ही इन्हें लिंक किया जाएगा।
सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि 1 जुलाई से लेकर 31 जनवरी तक जितने भी पैन और आधार कार्ड लिंक किए गए हैं, उनपर कुल मिलाकर 601.97 करोड़ रुपए का जुर्माना लिया गया है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आदेश के अनुसार जिन लोगों का पैन और आधार कार्ड 30 जून तक लिंक नहीं किया गया था, उनके पैन कार्ड को 1 जुलाई के बाद डीएक्टिवेट कर दिया गया और जो उसे दोबारा एक्टिवेट करवा रहा हैं, उनको 1000 का चार्ज लेट फीस की तरह देना पड़ रहा है।
अगर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाता है, तो इस तरहब के पैन कार्ड के खिलाफ कोई भी रिफंड नहीं किया जाता है। इसके अलावा टीडीएस और टीसीएस पर भी ब्याज की दर से ही टैक्स काटा जाता है। अगर आपका पैन कार्ड डीएक्टिवेट है, तो आप एक लिमिटेड ट्रांजैक्शन ही बैंक अकाउंट से कर सकते हैं। क्योंकि बिना पैन कार्ड का इस्तेमाल किया 50,000 रुपए से ज्यादा का ट्रांजैक्शन नहीं किया जा सकता है। आपको बता दें इसे अनिवार्य इस लिए किया गया था ताकि आयकर विभाग को लोगों की वास्तविक इनकम का पता चल सके और कर दाखिल विवरण का पता चल सकें। इससे टैक्स चोरी रोकने में मदद मिलती है।
अभी सरकार के पास आ सकता है 11.48 हजार करोड़ रुपए का जुर्माना
जी हां, जिस तरह से एक पैन कार्ड को चालू करने के लिए 1000 रुपए लग रहे हैं, उसे हिसाब से अभी 11.48 करोड़ पैन कार्ड को दोबारा से एक्टिवेट नहीं किया गया है। ऐसे मैं अगर सभी लोग अपना पैन कार्ड एक्टिवेट करवाते हैं, तो 1000 रिपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से सरकार 11,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का जमाना इकट्ठा कर सकती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications