इस्लामाबाद। पाकिस्तान की पहले से ही आर्थिक स्थिति खराब चल रही है। ऐसे कोरोना संक्रमण से यह बुरी स्थिति में चली गई है। अब स्थिति यह आ गई है कि पाकिस्तान अपने डॉलर में लिए गए कर्ज को पटा नहीं पा रहा है। ऐसे में उसने तय किया है कि वह अब अपने कर्ज को पटाने के लिए और ज्यादा कर्ज लेगा। अगर पाकिस्तान का यह प्लान कामयाब हो गया तो यह किसी में लिया गया सबसे बड़ा कर्ज होगा।
जानिए क्या है पाकिस्तान की तैयारी
पाकिस्तान सरकार अपने विदेशी ऋण के भुगतान और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिये 15 अरब डॉलर का नया कर्ज लेने की योजना पर काम कर रही है। यह किसी एक साल में पाकिस्तान का लिया जाने वाला सबसे ज्यादा कर्ज होगा। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी है।
ये है कर्ज के पैसों को खर्च करने का प्लान
पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने समाचार पत्र ‘दी एक्सप्रेस ट्रिब्यून' को बताया है कि वित्त वर्ष 2020-21 में करीब 15 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज में से करीब 10 अरब डॉलर का इस्तेमाल पुराने पूरे हो रहे कर्ज के भुगतान में जाएगा। इसके अलावा अन्य कर्ज के ब्याज का भुगतान भी इसी नए कर्ज से किया जाएगा।
पाकिस्तान पर इतना है कर्ज
इस खबर के अनुसार शेष राशि देश के बाहरी सार्वजनिक कर्ज का हिस्सा बन जाएगी। पाकिस्तान पर इसी साल मार्च के अंत तक यह कर्ज बढ़कर 86.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। पाकिस्तान की तरफ से 15 अरब डॉलर का कर्ज किसी एक साल में लेना उसके समक्ष खड़ी चुनौतियों और गहराते कर्ज संकट को बता रहा है।
पाकिस्तान बिना कर्ज के विदेशी मुद्रा नहीं जुटा पा रहा
पाकिस्तान में बिना डॉलर के कर्ज के विदेशी मुद्रा प्रवाह नहीं हो पा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पास जो 12 अरब डॉलर का सकल विदेशी मुद्रा भंडार है, वह ज्यादातर कर्ज से मिली राशि ही है। सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय को वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कर्जदाताओं, वाणिज्यिक बैंक, यूरोबांड जारीकर्ताओं और आईएमएफ से कुल मिलाकर 15 अरब डॉलर मिलने का अनुमान है।
कर्ज पर टिका है पाकिस्तान
पाकिस्तान की विदेशी कर्ज पर निर्भरता लगातार बढ़ती ही जा रही है। जुलाई 2018 से लेकर जून 2021 के दौरान पाकिस्तान 40 अरब डॉलर का नया कर्ज ले चुका होगा। इसमें से 27 अरब डॉलर का इस्तेमाल वह पुराने कर्ज को चुकाने में करेगा, जबकि शेष 13 अरब डॉलर उसके बाह्य सार्वजनिक ऋण में जुड़ जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications