इस्लामाबाद / नई दिल्ली। भारत से आयात पूरा तरह रोकने के बाद चीन से उम्मीद लगाए बैठे पाकिस्तान को झटका लगा है। चीन ने इस मौके का फायदा उठाकर पाकिस्तान को घटिया किस्म का सामान निर्यात करना शुरू कर दिया। स्थिति यह आ गई है अब पाकिस्तान में बच्चों की जान पर बन आई है। दरअसल पाकिस्तान पोलियो उन्मूलन के लिए भारत से पोलियो मार्कर आयात करता था। लेकिन कश्मीर में धारा 370 हटने के विरोध में उसने भारत से आयात पूरी तरह से एकतरफा रोक दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने अपने सदाबहार दोस्त चीन से पोलिया मार्कर का आयात शुरू किया। लेकिन यह इतने घटिया स्तर के निकले की पाकिस्तान के पास भारत से इनका दोबारा आयात करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचा।
जानिए किस काम आते हैं पोलियो मार्कर
पाकिस्तान में पोलियो के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तान ने अपने कदम वापस लेते हुए भारत से पोलियो मार्कर आयात करने का फैसला ले लियाहै। मार्कर से उन बच्चों की अंगुलियों पर निशान लगाए जाते हैं, जिन्हें पोलियो वैक्सीन पिलाई जाती है। यह प्रक्रिया विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा स्वीकृत है।
इस कारण बंद किया था भारत से आयात
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने एकतरफा कदम उठाते हुए भारत के साथ होने वाला कारोबार रोक दिया था। इसके चलते पाकिस्तान में कई जरूरी दवाओं और अन्य उत्पादों की तंगी पैदा हो गई है। इसके चलते पाकिस्तान की दवाएं बनाने वाली कंपनियां सरकार से कारोबार से प्रतिबंध हटाने की मांग कर रही हैं। जीवनरक्षक दवाओं की किल्लत पैदा होने के बाद पाकिस्तान सरकार ने सितंबर में दवाओं और उन्हें बनाने में काम आने वाले सामान के आयात को प्रतिबंध मुक्त किया था।
भारत और चीन में ही बनते हैं ये मार्कर
पाकिस्तान के पोलियो ऑपरेशन सेंटर के नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. राना सफदर ने बताया है कि अभियान में बच्चों की अंगुली पर लगाने के लिए मार्कर (खास तरह की स्याही) की जरूरत है। यह मार्कर दुनिया में केवल भारत और चीन ही बनाते हैं। भारत से खरीद पर रोक के बाद यह मार्कर चीन से आयात किया गया, लेकिन उसमें शिकायत पाई गई है। चीन का मार्कर लगाने के कुछ ही समय बाद मिट जाने की शिकायत आई हैं। इससे अभियान को लेकर शंकाएं पैदा हुईं थीं। इसलिए पाकिस्तान के सामने भारत में बने पोलियो मार्कर को खरीदने की जरूरत आन पड़ी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से पाकिस्तान में प्रयोग के लिए भारत से 8 लाख मार्कर खरीदने का आदेश दिया गया था। लेकिन भारत से कारोबार पर लगे प्रतिबंध के चलते ये पोलियो मार्कर पाकिस्तान नहीं आ पा रहे थे। अब सरकार ने मार्कर के आयात पर से प्रतिबंध हटाया है। इसके बाद यह मार्कर जल्द ही पाकिस्तान पहुंच जाएंगे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications